संदेश लेखन || Sandesh Lekhan || Hindi || हिंदी || कक्षा 9 || अभ्यास प्रश्न || संदेश प्रारूप || Sandesh Format || Mesaage Writing ||


 

संदेश लेखन

संदेश शब्द की उत्पत्ति संस्कृत भाषा से हुई है ,जिसका अर्थ है समाचार प्राप्त करना| जब कोई व्यक्ति किसी कारणवश किसी दूसरे व्यक्ति से सीधे बात नहीं कर सकता,तब उसके द्वारा भिजवाई गई या कहलाई गई बात को संदेश कहा जाता है|

    ·  संदेश सुखद व दुखद दोनों तरह के होते हैं|

    ·  संदेश व्यक्तिगत भी हो सकता है तथा सामूहिक भी हो सकता है|

    ·  संदेश भूतकाल ,वर्तमान व भविष्यतकाल में लिखे जा सकते हैं|

    ·  संदेश औपचारिक व अनौपचारिक दोनों प्रकार के होते हैं |                                            

 संदेश लेखन के प्रकार –

1)      विभिन्न पर्वदिवस संदेश - इस तरह के संदेश विशेष दिवसों व त्यौहारों के वक्त लोग एक दूसरे को भेजते हैं। जैसे – महिला दिवस , गणतंत्र दिवस आदि |

2)      शोक संदेश - इस तरह के संदेश किसी व्यक्ति की पुण्यतिथि या मृत्यु पर लोगों को भेजे जाते हैं। 

3)      सामाजिक संदेश - धार्मिक या सामाजिक कार्यक्रमों से जुड़े आयोजनों के संदर्भ में दिए जाने वाले संदेश। जैसे -पर्यावरण दिवस पर संदेश , जल बचाओ संदेश आदि |

4)      व्यक्तिगत संदेश –मित्रों व प्रियजनों को बधाई व शुभकामना संदेश या किसी भी तरह का संदेश जो केवल परिजनों व मित्रों को भेजा जा सकता है| जैसे – जन्मदिवस पर मित्र को भेजा गया संदेश आदि |

5)      मिश्रित संदेश - मिश्रित संदेश में जैसे वर्तमान में चल रही कोरोना महामारी से संबंधित  संदेश, युद्ध के अवसर अथवा आपदाओं से संबंधित संदेश |

संदेश का प्रारूप –

·                 · संदेश को किसी सीमा रेखा या बाक्स में लिखना चाहिए| 
         ·  संदेश 30-40 शब्दों में ही लिखना चाहिए , इससे अधिक शब्दों का प्रयोग नहीं करना  चाहिए|
         · संदेश की शुरुआत में संदेशशब्द अवश्य लिखें।

                  ·  तिथि व समय का उल्लेख करें |

          ·   संबोधन अर्थात किसके लिए है |

     ·  संदेश में रचनात्मक और सृजनात्मक होनी चाहिए।
  · संदेश सरल व संक्षिप्त शब्दों में प्रभावशाली व विषय के अनुसार लिखा जाना आवश्यक है। 

    अंत में संदेश लिखने वाले का नाम अवश्य लिखें।

उदाहरण –

1         1. दीपावली पर्व की शुभकामनाएँ देते हुए अपने मित्र को संदेश लिखिए |

                                  संदेश

16जून,2021                                                प्रातः 9 बजे

प्रिय मित्र

 झिलमिल दीपों की रोशनी से प्रकाशित दीपावली पर्व आपके परिवार में अपार खुशियाँ ,सुख समृद्धि व आरोग्यता लेकर आए | इस शुभ पावन पर्व पर मेरे परिवार की ओर से हार्दिक शुभकामनाऍ |

दीपक 


 









 2. मित्र को उसकी सफलता के लिए बधाई देते हुए संदेश लिखिए |

संदेश


16जून,2021                                               प्रातः- 9 बजे

प्रिय राम

कल प्रात: टी.वी. में तुम्हें देखा , तो ज्ञात हुआ कि दौड़ की प्रतियोगिता में तुम्हें स्वर्ण पदक मिला और ओलंपिक में भी तुम्हारा चयन हो गया है | तुम्हारी मेहनत रंग लाई ; भविष्य में भी इसी तरह सफलता प्राप्त करते रहो | मेरी और मेरे परिवार की ओर से हार्दिक शुभकामनाएँ |

दीपक

 

 

         









     

प्

प्रश्न :- 

रामायण व महाभारत के पुन: प्रसारण का संदेश |

2)     महामारी के बीच अपनी कुशलता का संदेश |

3)      अपने पिताजी के जन्म दिवस पर एक बधाई संदेश |






HARSH  LATA  ATRI

Comments