उदाहरण:
वाक्य: "बंगले के पीछे रहने वाला आदमी आज चला गया।
इस वाक्य में 'बंगले के पीछे रहने वाला आदमी' एक पदबंध है।
इसका आखिरी या मुख्य पद (शीर्ष पद) 'आदमी' है।
'आदमी' व्याकरण की दृष्टि से एक संज्ञा है।
इसलिए, यह पूरा पद-समूह संज्ञा पदबंध कहलाएगा।
पदबंध को पहचानने के मुख्य नियम -
1.एक से अधिक पद: पदबंध में हमेशा एक से अधिक पद होने चाहिए। अकेला पद कभी पदबंध नहीं कहलाता।
2. आपस में संबंध: सभी पद एक इकाई के
रूप में जुड़े होते हैं, जिनका आधा-अधूरा अर्थ तो निकलता है, लेकिन पूरा अर्थ नहीं (पूरा अर्थ पूरे
वाक्य से ही आता है)।
3. शीर्ष पद : पदबंध का आखिरी या मुख्य पद जिसके
इर्द-गिर्द बाकी शब्द घूमते हैं, उसे 'शीर्ष पद' कहते हैं। इसी शीर्ष
पद के आधार पर पदबंध का भेद तय होता है।
पदबंध के भेद-
1. संज्ञा पदबंध
2. सर्वनाम पदबंध
3. विशेषण पदबंध
4. क्रिया पदबंध
5. क्रिया-विशेषण पदबंध या अव्यय पदबंध
संज्ञा पदबंध- जिस पदबंध/पद्समूह का अंतिम या शीर्षपद संज्ञा हो और अन्य सभी पद उसी पर
आश्रित हों, तो वह संज्ञा पदबंध कहलाता है।
उदाहरण: “चार ताकतवर मजदूर” भारी सामान उठा रहे हैं
सर्वनाम पदबंध- जिस पदबंध/ पद
समूह का अंतिम / शीर्ष पर सर्वनाम हो और अन्य पद उस पर आश्रित हों तो वह सर्वनाम
पदबंध कहलाता है।
उदाहरण: “चोट खाए हुए तुम” भला क्या खेलोगे!
विशेषण पदबंध -
विशेषण पदबंध का शीर्ष/ अंतिम पद
विशेषण (अर्थात संज्ञा या सर्वनाम की विशेषता बताता है) होता
है, अन्य पद उसी पर आश्रित होते हैं।
उदाहरण:” नीली कमीज पहनने वाला” लड़का
बहुत समझदार है
क्रिया पदबंध - पद समूह जब क्रिया के रूप में प्रयुक्त हो तब वहाँ क्रिया पदबंध होता है।
अथवा
एक से अधिक क्रियाएं मिलकर एक
इकाई के रूप में काम करती हैं तो वहाँ क्रिया पदबंध होता है।
उदाहरण: वह
नदी में “डूबता
चला गया।“
क्रिया विशेषण पदबंध (अव्यय पदबंध)– जो पद समूह क्रिया की विशेषता बताए वह क्रिया विशेषण पदबंध कहलाता है।
उदाहरण: गाड़ी “बहुत धीमी गति से” आगे बढ़ रही है
अभ्यास-
कार्य पत्र -1
पदबंधों का प्रकार तथा कारण लिखिए।
- “सुबह-सुबह पक्षियों
का मधुर कलरव” सुनाई देता है।
- वह
“अत्यंत
विनम्रता के साथ”
सबकी सहायता करता है।
- “प्रतियोगिता में भाग लेने वाले छात्र” पुरस्कार
प्राप्त करेंगे।
- सड़क के किनारे खड़े पेड़ तेज हवा में “झूम रहे थे।
“
- “बहुत तेज गति से दौड़ता हुआ”” घोड़ा सबको
आकर्षित कर रहा था।
- “गाँव के बाहर स्थित प्राचीन मंदिर” श्रद्धालुओं का
केंद्र है।
- “कठिन परिस्थितियों में भी साहस बनाए रखने वाला व्यक्ति” सफल होता है।
- बच्चे
“बड़े
उत्साह के साथ “सांस्कृतिक
कार्यक्रम में भाग ले रहे थे।
- “अचानक जोर-जोर से बरसने वाली“वर्षा ने जनजीवन
प्रभावित कर दिया।
- “विद्यालय के सामने बने सुंदर उद्यान में”
बच्चे खेल रहे थे।
- “अपने लक्ष्य की ओर निरंतर बढ़ने वाला विद्यार्थी” अवश्य सफल होता
है।
- सैनिक सीमा की ओर
“अत्यंत
सावधानी से” बढ़ रहे थे।
- “परिश्रम करने वाले सभी छात्र” पुरस्कार
प्राप्त करेंगे।
- वह”
पूरी ईमानदारी के साथ” अपना कार्य कर
रहा है।
- “पुस्तकालय में बैठकर पढ़ने वाले विद्यार्थी” अच्छे अंक
प्राप्त करते हैं।
- “अत्यधिक उत्साह से भरे हुए” दर्शक खिलाड़ियों का स्वागत कर रहे थे।
- “पहाड़ों के बीच बहती हुई” नदी का
दृश्य मनमोहक था।
- “शिक्षक द्वारा दी गई महत्वपूर्ण सीख” जीवनभर याद रहती
है।
- वह
“बड़ी
तेजी से सीढ़ियाँ
चढ़कर” ऊपर पहुँचा।
- “राष्ट्र की सेवा करने वाले वीर सैनिक “सम्मान के पात्र होते हैं।
- “दूर-दूर तक फैले हुए हरे-भरे” खेत मन को आनंदित करते हैं।
- उसने
“अत्यंत
कठिन परिश्रम करके”
सफलता प्राप्त की।
- सभा में उपस्थित
“सभी
सम्मानित अतिथि”
मंच पर विराजमान थे।
- “खेल प्रतियोगिता में भाग लेने वाली छात्रा” विजयी रही।
उत्तर-
1.सुबह-सुबह
पक्षियों का मधुर कलरव: संज्ञा
पदबंध — यहाँ
शीर्ष पद 'कलरव' एक
संज्ञा शब्द है तथा अन्य पद उस पर आश्रित हैं, इसलिए
यहाँ संज्ञा पदबंध है। 1
2. अत्यंत
विनम्रता के साथ: क्रियाविशेषण
पदबंध — यहाँ
शीर्ष पद 'साथ' (अव्यय)
है तथा पूरा पद समूह क्रिया की विशेषता बता रहा है,
इसलिए
यहाँ क्रियाविशेषण पदबंध है।
3. प्रतियोगिता में भाग लेने वाले छात्र: संज्ञा पदबंध — यहाँ
शीर्ष पद 'छात्र' एक
संज्ञा शब्द है तथा अन्य पद उस पर आश्रित हैं,
इसलिए यहाँ संज्ञा पदबंध है।
4. झूम रहे
थे: क्रिया
पदबंध — क्योंकि
यह पदसमूह क्रिया
का बोध करा रहा
है, इसलिए
यहाँ क्रिया पदबंध है।
5. बहुत तेज
गति से दौड़ता हुआ: विशेषण
पदबंध — क्योंकि
यह पदसमूह संज्ञा (घोड़ा) की विशेषता
का बोध करा रहा
है, इसलिए
यहाँ विशेषण पदबंध है।
6. गाँव के
बाहर स्थित प्राचीन मंदिर: संज्ञा
पदबंध — क्योंकि
यहाँ शीर्ष पद 'मंदिर' एक
संज्ञा शब्द है तथा अन्य पद उस पर आश्रित हैं, इसलिए
यहाँ संज्ञा पदबंध है।
7. कठिन
परिस्थितियों में भी साहस बनाए रखने वाला व्यक्ति: संज्ञा पदबंध
— क्योंकि
यहाँ शीर्ष पद 'व्यक्ति' एक
संज्ञा शब्द है तथा अन्य पद उस पर आश्रित हैं, इसलिए
यहाँ संज्ञा पदबंध है।
8. बड़े
उत्साह के साथ: क्रियाविशेषण
पदबंध — क्योंकि
यह पदसमूह भाग लेने के ढंग को बताकर क्रिया
की विशेषता का बोध करा रहा
है, इसलिए
यहाँ क्रियाविशेषण पदबंध है।
9. अचानक
जोर-जोर से बरसने वाली: विशेषण
पदबंध — क्योंकि
यह पदसमूह संज्ञा शब्द (वर्षा) की विशेषता
का बोध करा रहा
है, इसलिए
यहाँ विशेषण पदबंध है।
10. विद्यालय
के सामने बने सुंदर उद्यान में: क्रियाविशेषण
पदबंध — क्योंकि
यह पदसमूह खेलने के स्थान का बोध कराकर
क्रिया
की विशेषता बता रहा
है, इसलिए
यहाँ क्रियाविशेषण (अधिकरण) पदबंध है।
11. अपने
लक्ष्य की ओर निरंतर बढ़ने वाला विद्यार्थी: संज्ञा पदबंध
— क्योंकि
यहाँ शीर्ष पद 'विद्यार्थी' एक
संज्ञा शब्द है तथा अन्य पद उस पर आश्रित हैं, इसलिए
यहाँ संज्ञा पदबंध है।
12. अत्यंत
सावधानी से: क्रियाविशेषण
पदबंध — क्योंकि
यह पदसमूह आगे बढ़ने के तरीके को बताकर
क्रिया
की विशेषता का बोध करा रहा
है, इसलिए
यहाँ क्रियाविशेषण पदबंध है।
13.परिश्रम
करने वाले सभी छात्र: संज्ञा
पदबंध — क्योंकि
यहाँ शीर्ष पद 'छात्र' एक
संज्ञा शब्द है तथा अन्य पद उस पर आश्रित हैं, इसलिए
यहाँ संज्ञा पदबंध है।
14. पूरी
ईमानदारी के साथ: क्रियाविशेषण
पदबंध — क्योंकि
यह पदसमूह कार्य करने के तरीके को बताकर
क्रिया
की विशेषता का बोध करा रहा
है, इसलिए
यहाँ क्रियाविशेषण पदबंध है।
15.पुस्तकालय
में बैठकर पढ़ने वाले विद्यार्थी: संज्ञा
पदबंध — क्योंकि
यहाँ शीर्ष पद 'विद्यार्थी' एक
संज्ञा शब्द है तथा अन्य पद उस पर आश्रित हैं, इसलिए
यहाँ संज्ञा पदबंध है।
16. अत्यधिक उत्साह से भरे हुए: विशेषण पदबंध — क्योंकि यह पदसमूह संज्ञा शब्द (दर्शक) की विशेषता का बोध करा रहा है, इसलिए यहाँ विशेषण पदबंध है।
17. पहाड़ों
के बीच बहती हुई: विशेषण
पदबंध — क्योंकि
यह पदसमूह संज्ञा शब्द (नदी) की विशेषता
का बोध करा रहा
है, इसलिए
यहाँ विशेषण पदबंध है।
18. शिक्षक
द्वारा दी गई महत्वपूर्ण सीख: संज्ञा
पदबंध — क्योंकि
यहाँ शीर्ष पद 'सीख' (भाववाचक
संज्ञा) एक संज्ञा शब्द है तथा अन्य पद उस पर आश्रित हैं, इसलिए यहाँ संज्ञा पदबंध है।
19. बड़ी
तेजी से सीढ़ियाँ चढ़कर: क्रियाविशेषण
पदबंध — क्योंकि
यह पदसमूह ऊपर पहुँचने के ढंग को बताकर
क्रिया
की विशेषता का बोध करा रहा
है, इसलिए
यहाँ क्रियाविशेषण पदबंध है।
20. राष्ट्र
की सेवा करने वाले वीर सैनिक: संज्ञा
पदबंध — क्योंकि
यहाँ शीर्ष पद 'सैनिक' एक
संज्ञा शब्द है तथा अन्य पद उस पर आश्रित हैं, इसलिए
यहाँ संज्ञा पदबंध है।
21. दूर-दूर
तक फैले हुए हरे-भरे: विशेषण
पदबंध — क्योंकि
यह पदसमूह संज्ञा शब्द (खेत) की विशेषता
का बोध करा रहा
है, इसलिए
यहाँ विशेषण पदबंध है।
22. अत्यंत
कठिन परिश्रम करके: क्रियाविशेषण
पदबंध — क्योंकि
यह पदसमूह सफलता प्राप्त करने के माध्यम/ढंग को बताकर क्रिया की विशेषता का बोध करा रहा है, इसलिए
यहाँ क्रियाविशेषण पदबंध है।
23. सभा में
उपस्थित सभी सम्मानित अतिथि: संज्ञा
पदबंध — क्योंकि
यहाँ शीर्ष पद 'अतिथि' एक
संज्ञा शब्द है तथा अन्य पद उस पर आश्रित हैं, इसलिए
यहाँ संज्ञा पदबंध है।
24. खेल
प्रतियोगिता में भाग लेने वाली छात्रा:
संज्ञा
पदबंध — क्योंकि
यहाँ शीर्ष पद 'छात्रा' एक
संज्ञा शब्द है तथा अन्य पद उस पर आश्रित हैं, इसलिए
यहाँ संज्ञा पदबंध है।
कार्य पत्र -2
निम्नलिखित प्रश्नो में रेखांकित पदों का पदबंध भेद बतायें।
प्रश्न 1 - मै यह लताड सुनकर आंसू बहाने लगता।रेखांकित पदबंध का भेद है-
प्रश्न 3 - समय पर पहुंचकर आपने बालक को चोट लगने से बचा लिया।रेखांकित पदबंध का भेद है-
प्रश्न 26) ततांरा की तलवार एक विलक्षण रहस्य थी। रेखांकित पदबंध का भेद है-
i) क्रिया पदबंध
ii) सर्वनाम पदबंध
iii) विशेषण पदबंध
iv) संज्ञा पदबंध
प्रश्न 27) समय का सदुपयोग
करने वाले लोग कभी असफल नहीं होते।रेखांकित पदबंध का भेद है-
i) संज्ञा पदबंध
ii) विशेषण पदबंध
iii) सर्वनाम पदबंध
iv) क्रिया पदबंध
प्रश्न 28) क्रिया पदबंध का उदाहरण चुनिए-
i) श्याम का बड़ा भाई रमेश कल आया था।
ii) यह काम तो हमेशा आदर्शवादी लोगों ने किया था।
iii)चीटियों ने सुलेमान के लिए ईश्वर से दुआ की।
iv)जापानी में चाय पीने की विधि को चा-नो- यू कहते हैं।
प्रश्न 29) आम के पेड़ पर मीठे आम देख कर बच्चों के
मुँह में पानी आ गया।रेखांकित पदबंध का भेद है-
i) क्रिया पदबंध
ii) सर्वनाम पदबंध
iii) विशेषण पदबंध
iv) संज्ञा पदबंध.
प्रश्न 30) अयोध्या के राजदुलारे राम ने वनवास काटा| रेखांकित पदबंध का भेद है-
i) विशेषण पदबंध
ii) क्रिया पदबंध
iii) संज्ञा पदबंध
iv) सर्वनाम पदबंध
प्रश्न 31) वह पहले की अपेक्षा बहुत ज्ञानी हो गया है वाक्य में विशेषण पदबंध है-
i) वह पहले
ii) वह पहले की अपेक्षा बहुत
iii) अपेक्षा बहुत ज्ञानी हो गया है
iv) ज्ञानी हो गया है
प्रश्न 32) शरारती बच्चों में से कुछ बच्चे कक्षा से
बाहर चले गए।इस वाक्य मे सर्वनाम पदबंध है-
i) शरारती बच्चों में से
ii) शरारती बच्चों में से कुछ
iii) बच्चों में से कुछ बच्चे कक्षा से
iv) कुछ बच्चे कक्षा से
प्रश्न 33)लाल रंग वाली कार मुझे अच्छी लगती है।इस वाक्य मे विशेषण पदबंध है-
i) लाल रंग वाली कार मुझे अच्छी
ii) लाल कार
iii)लाल रंग वाली कार
iv) लाल रंग वाली
प्रश्न 34) अध्यापकों का कहना न मानने वाले छात्र कभी सफल नहीं होते।वाक्य मे संज्ञा पदबंध है-
i) कहना न मानने वाले
ii) अध्यापकों का कहना न मानने वाले छात्र
iii)अध्यापकों का कहना न मानने वाले
iv) सफल नहीं होते
प्रश्न 35) कमला ने सीता से पूछा क्या
आप मेरे घर चल कर
खेलना पसंद करेगी। रेखांकित पदबंध का भेद है-
i) क्रियाविशेषण पदबंध
ii) संज्ञा पदबंध
iii) सर्वनाम पदबंध
iv) विशेषण पदबंध
प्रश्न 36) चित्रकार ने बहुत ही सुंदर चित्र बनाए हैं।रेखांकित पदबंध का भेद है-
i) विशेषण पदबंध
ii) संज्ञा पदबंध
iii) सर्वनाम पदबंध
iv) क्रिया पदबंध
प्रश्न 37) चोरी की गई कुछ गाड़ियों को पुलिस ने खोज निकाला।वाक्य मे विशेषण पदबंध है-
i) चोरी की गई कुछ गाड़ियों को
ii) चोरी की गई कुछ
iii) चोरी की गई कुछ गाड़ियों
iv) i तथा iii
प्रश्न 38) सुरेश का बेटा बहुत ही आज्ञाकारी है।रेखांकित पदबंध का भेद है-
i) संज्ञा पदबंध
ii) विशेषण पदबंध
iii) अव्यय पदबंध
iv) क्रिया पदबंध
प्रश्न 39) अनुज मैदान में
फुटबॉल खेल रहा है।रेखांकित मे पदबंध है-
i) संज्ञा पदबंध
ii) सर्वनाम पदबंध
iii) क्रिया पदबंध
iv) क्रिया विशेषण
पदबंध
प्रश्न 40) दिल्ली के विद्यालयों में से
कुछ विद्यालय बहुत
अच्छे हैं।रेखांकित मे पदबंध है-
i) क्रिया पदबंध
ii) संज्ञा पदबंध
iii) क्रियाविशेषण पदबंध
iv) सर्वनाम पदबंध
प्रश्न 41) इतनी मेहनत से हमने पेड़ लगाए थे। रेखांकित मे पदबंध है-
i) संज्ञा पदबंध
ii) क्रियाविशेषण पदबंध
iii) सर्वनाम पदबंध
iv) क्रिया पदबंध
प्रश्न 42) मुझे छत से चाँद दिखाई दे रहा है।वाक्य मे संज्ञा पदबंध है-
i) दिखाई दे रहा है
ii) दे रहा है
iii) मुझे छत से चाँद
iv)रहा है
प्रश्न 43)महंत जी दबंग और लडाकू स्वभाव के व्यक्ति थे।रेखांकित मे पदबंध है-
i) विशेषण पदबंध
ii) सर्वनाम पदबंध
iii) क्रिया विशेषण पदबंध
iv) क्रिया पदबंध
प्रश्न 44) कमला ने सीता से पूछा क्या आप मेरे घर चल कर खेलना पसंद करेगी।रेखांकित मे पदबंध है-
i) क्रियाविशेषण पदबंध
ii) संज्ञा पदबंध
iii) सर्वनाम पदबंध
iv) विशेषण पदबंध
प्रश्न 45) निडर वजीर अली आजमगद से घाघरा की ओर जा रहा था।वाक्य मे क्रिया पदबंध है-
i) वजीर अली आजमगद से घाघरा
ii) आजमगद से घाघरा की ओर
iii) आजमगद से
iv) जा रहा था
प्रश्न 46) काले रंग का पेन रमेश का है।रेखांकित मे पदबंध है-
i) संज्ञा पदबंध
ii) विशेषण पदबंध
iii) सर्वनाम पदबंध
iv) क्रिया पदबंध
प्रश्न 47) गर्मियों में कुँए के ठंडे पानी को पी कर अमृत की अनुभूति होती है।वाक्य मे विशेषण पदबंध है-
i) गर्मियों में कुँए के ठंडे पानी
ii)गर्मियों में कुँए के
iii) ठंडे पानी को पी कर
iv) गर्मियों में कुँए के ठंडे
प्रश्न 48) पिता ने बच्चों से कहा कि
जब तक उनकी माता घर न आए
तब तक सभी घर पर ही उनका इन्तजार करे।
i) अव्यय पदबंध
ii) सर्वनाम पदबंध
iii) क्रिया विशेषण पदबंध
iv) क्रिया पदबंध
प्रश्न 49) बाजार से सब्जियाँ लाने रीमा को भेजा गया।रेखांकित मे पदबंध है-
i) क्रियाविशेषण पदबंध
ii) संज्ञा पदबंध
iii) सर्वनाम पदबंध
iv) विशेषण पदबंध
प्रश्न 50)इतनी लगन से काम करने के बाद हम असफल नहीं हो सकते।रेखांकित मे पदबंध है-
i) संज्ञा पदबंध
ii) सर्वनाम पदबंध
iii) क्रिया विशेषण पदबंध
iv) क्रिया पदबंध
उत्तर-
|
|
|
|
|
|
1 |
i |
26 |
iv |
|
2 |
i |
27 |
ii |
|
3 |
iv |
28 |
iii |
|
4 |
iv |
29 |
iii |
|
5 |
iii |
30 |
iii |
|
6 |
ii |
31 |
ii |
|
7 |
ii |
32 |
ii |
|
8 |
iv |
33 |
iv |
|
9 |
ii |
34 |
ii |
|
10 |
iii |
35 |
iii |
|
11 |
ii |
36 |
iv |
|
12 |
ii |
37 |
ii |
|
13 |
i |
38 |
i |
|
14 |
iii |
39 |
iii |
|
15 |
iv |
40 |
iv |
|
16 |
i |
41 |
iii |
|
17 |
iv |
42 |
iii |
|
18 |
iv |
43 |
i |
|
19 |
i |
44 |
iii |
|
20 |
iv |
45 |
iv |
|
21 |
ii |
46 |
ii |
|
22 |
iii |
47 |
iv |
|
23 |
Ii |
48 |
ii |
|
24 |
iv |
49 |
ii |
|
25 |
iii |
50 |
ii |
कार्य-पत्र 3
प्रश्न 51) सदियों से चली आने वाली परंपराएं पल भर में टूट गई। रेखांकित पदबंध का भेद है-
i) क्रिया पदबंध
ii) सर्वनाम पदबंध
iii) विशेषण पदबंध
iv) संज्ञा पदबंध
प्रश्न 52) मुझे लाल व पीले गुलाब बहुत पसंद है।वाक्य मे विशेषण पदबंध है-
i) लाल व पीले
ii) मुझे लाल व पीले गुलाब
iii) लाल व पीले गुलाब
iv) बहुत पसंद है
प्रश्न 53) मेरा कल शाम तक गृहकार्य पूर्ण हो जाएगा।रेखांकित मे पदबंध है-
i) विशेषण पदबंध
ii) क्रियाविशेषण पदबंध
iii) संज्ञा पदबंध
iv) सर्वनाम पदबंध
प्रश्न 54)निम्नलिखित वाक्यों में विशेषण पदबंध का उदाहरण है-
i) वामीरो लगातार समुद्र की ओर देखे जा रही थी
ii) वजीर अली साहसी और निर्भीक था
iii)आसपास की सभी दुकानों से लोग बाहर आ गए
iv)सुरेश तेज दौड़ते दौड़ते थक गया था
प्रश्न 55) वह घर का कुछ जरुरी सामान लेने बाजार की ओर गया होगा।रेखांकित मे पदबंध है-
i) विशेषण पदबंध
ii) क्रिया पदबंध
iii) संज्ञा पदबंध
iv) सर्वनाम पदबंध
प्रश्न 56) राधा का तोता अत्यंत सुंदर, और आज्ञाकारी है।रेखांकित मे पदबंध है-
i) विशेषण पदबंध
ii) संज्ञा पदबंध
iii) सर्वनाम पदबंध
iv) क्रिया पदबंध
प्रश्न 57) चोरी की गई कुछ गाड़ियों को पुलिस
ने खोज निकाला।वाक्य मे सर्वनाम पदबंध है-
i) चोरी की गई कुछ
ii) चोरी की गई कुछ गाड़ियों को पुलिस ने
iii) कुछ गाड़ियों को पुलिस ने
iv) चोरी की गई कुछ गाड़ियों को
प्रश्न 58) सड़क के किनारे बैठा हुआ व्यक्ति अँधा है।वाक्य मे संज्ञा पदबंध है-
i) सड़क के किनारे
ii) सड़क के किनारे बैठा हुआ
iii) सड़क के किनारे बैठा हुआ व्यक्ति
iv) सड़क के किनारे बैठा हुआ व्यक्ति अँधा
प्रश्न 59)हंसते-गाते-नाचते-ढोल बजाते हुए नृत्य राजपथ से गुजरे।वाक्य में क्रिया विशेषण पदबंध है।
i) हंसते-गाते-नाचते-ढोल बजाते हुए
ii) ढोल बजाते हुए
iii) नृत्य राजपथ से गुजरे
iv) हंसते-गाते
प्रश्न 60) सोनिया कई घंटे धूप
में खड़ी रही जिसके कारण वह बेहोश हो गई।रेखांकित पदबंध का भेद है-
i) क्रियाविशेषण पदबंध
ii) संज्ञा पदबंध
iii) सर्वनाम पदबंध
iv) विशेषण पदबंध
प्रश्न 61) बड़े भाई साहब बहुत बुद्धिमान ,समझदार और गंभीर स्वभाव के व्यक्ति थे। इस वाक्य में विशेषण पदबंध है-
i) बड़े भाई साहब
ii) बुद्धिमान व समझदार
iii) बहुत बुद्धिमान ,समझदार और गंभीर
iv) बहुत गंभीर स्वभाव के व्यक्ति थे
प्रश्न 62) आसमान में उड़ते
पंछी सभी को अच्छे लगते
हैं।रेखांकित पदबंध का भेद है-
i) विशेषण पदबंध
ii) क्रिया पदबंध
iii) संज्ञा पदबंध
iv) सर्वनाम पदबंध
प्रश्न 63) सीता माता बिना
किसी स्वार्थ के भगवान् राम के साथ वनवास काटने जंगल चली गई।रेखांकित पदबंध का भेद है-
i) संज्ञा पदबंध
ii) विशेषण पदबंध
iii) अव्यय पदबंध
iv) क्रिया पदबंध
प्रश्न 64) नाव लकड़ी की होने
के कारण नदी में नहीं
डूबती।रेखांकित मे पदबंध है-
i) संज्ञा पदबंध
ii) सर्वनाम पदबंध
iii) क्रिया पदबंध
iv) क्रिया विशेषण
पदबंध
प्रश्न 65) हरे रंग की पुस्तक मेज़ पर रखी है।रेखांकित मे पदबंध है-
i) क्रिया पदबंध
ii) संज्ञा पदबंध
iii) विशेषण पदबंध
iv) सर्वनाम पदबंध
प्रश्न 66) भगवान् राम और माता
सीता का बनवास में
लक्ष्मण ने पूरा साथ निभाया।रेखांकित मे पदबंध है-
i) संज्ञा पदबंध
ii) क्रियाविशेषण पदबंध
iii) सर्वनाम पदबंध
iv) क्रिया पदबंध
प्रश्न 67) शैलेंद्र के गीतों की भाव प्रवणता देखते ही बनती है रेखांकित पदबंध का भेद है।
i) संज्ञा पदबंध
ii) सर्वनाम पदबंध
iii) क्रिया विशेषण पदबंध
iv) क्रिया पदबंध
प्रश्न 68) देश भक्ति का जज्बा लिए हम सब जुलूस में शामिल हुए रेखांकित पदबंध का भेद है
i) अव्यय पदबंध
ii) सर्वनाम पदबंध
iii) क्रिया विशेषण पदबंध
iv) क्रिया पदबंध
प्रश्न 69)रमेश की सभी गायों में से काली गाय सबसे ज्यादा दूध देती है।रेखांकित पदबंध का भेद है-
i) क्रियाविशेषण पदबंध
ii) संज्ञा पदबंध
iii) सर्वनाम पदबंध
iv) विशेषण पदबंध
प्रश्न 70) सूखा पड़ने के कारण पेड़ों से पत्तियाँ
एक-एक करके गिरने लगी।रेखांकित पदबंध का भेद है-
i) संज्ञा पदबंध
ii) अव्ववय पदबंध
iii) क्रिया विशेषण पदबंध
iv) ii तथा iii
प्रश्न 71) सबसे छोटा होने के
कारण सभी बहुत प्यार
करते हैं।रेखांकित पदबंध का भेद है-
i) संज्ञा पदबंध
ii) क्रियाविशेषण पदबंध
iii) सर्वनाम पदबंध
iv) क्रिया पदबंध
प्रश्न 72) तेज़ हवा चलने के
कारण पेड़ों से पतियाँ गिरने लगी।रेखांकित पदबंध का भेद है-
i) संज्ञा पदबंध
ii) सर्वनाम पदबंध
iii) क्रिया विशेषण पदबंध
iv) क्रिया पदबंध
प्रश्न 73) गोपी से सभी प्रभावित हुए क्योंकि वह एक प्रभावशाली
लड़की है।रेखांकित पदबंध का भेद है-
i) अव्यय पदबंध
ii) सर्वनाम पदबंध
iii) क्रिया विशेषण पदबंध
iv) i तथा iii
प्रश्न 74)पिकनिक मनाते हुए हमने बहुत सी अच्छी-अच्छी बातें सीखी।रेखांकित पदबंध का भेद है-
i) क्रियाविशेषण पदबंध
ii) संज्ञा पदबंध
iii) सर्वनाम पदबंध
iv) विशेषण पदबंध
प्रश्न 75) बारिश होने के कारण
सीता और गीता तेजी से भागते- भागते घर
पहुँचे।रेखांकित मे पदबंध है-
i) संज्ञा पदबंध
ii) सर्वनाम पदबंध
iii) क्रिया विशेषण पदबंध
iv) क्रिया पदबंध
प्रश्न 76) उस छत के कोने में बैठा हुआ व्यक्ति पागल है।वाक्य मे संज्ञा पदबंध है-
i) उस छत के कोने में बैठा हुआ व्यक्ति
ii) उस छत के कोने में बैठा हुआ
iii) उस छत के कोने में
iv)छत के कोने में
प्रश्न 77) पीले और लाल फूल सभी को भाते हैं।वाक्य मे विशेषण पदबंध है-
i) पीले और लाल फूल सभी को
ii) लाल फूल
iii) पीले और लाल
iv) लाल फूल सभी को
78) मेज़ पर रखी वह पुस्तक मेरी नहीं है।वाक्य मे सर्वनाम पदबंध है-
i) वह मेरी नहीं है
ii) वह पुस्तक मेरी नहीं है
iii) मेज़ पर रखी वह पुस्तक
iv) मेज़ पर रखी वह
प्रश्न 79) मेज़ पर पड़ी वह लाल रंग की पुस्तक राधा की है।
i) क्रिया पदबंध
ii) सर्वनाम पदबंध
iii) विशेषण पदबंध
iv) संज्ञा पदबंध.
प्रश्न 80) मेज़ पर पड़ी वह लाल रंग की पुस्तक राधा की है।
i) विशेषण पदबंध
ii) क्रिया पदबंध
iii) संज्ञा पदबंध
iv) सर्वनाम पदबंध
प्रश्न 81) हरे पौधे सभी को मनमोहक लगते
हैं।
i) विशेषण पदबंध
ii) संज्ञा पदबंध
iii) सर्वनाम पदबंध
iv) क्रिया पदबंध
प्रश्न 82) आम के पेड़ पर लगे आमों में से कुछ आम पक चुके हैं।रेखांकित पदबंध का भेद है-
i) क्रिया पदबंध
ii) सर्वनाम पदबंध
iii) विशेषण पदबंध
iv) संज्ञा पदबंध
प्रश्न 83) हरे कपड़े पहने
वाला व्यक्ति मेरा भाई है।रेखांकित पदबंध का भेद है-
i) क्रिया पदबंध
ii) सर्वनाम पदबंध
iii) विशेषण पदबंध
iv) संज्ञा पदबंध
प्रश्न 84) सिपाही धीरे-धीरे चलते हुए सुरक्षित स्थान पर पहुँचा।।रेखांकित पदबंध का भेद है-
i) विशेषण पदबंध
ii) क्रिया पदबंध
iii) संज्ञा पदबंध
iv) क्रियाविशेषण पदबंध
प्रश्न 85) अध्यापक ने कहा जो भी अच्छे से कक्षा
में रहेगा वह कक्षा का मुखिया नियुक्त होगा।रेखांकित पदबंध का भेद है-
i) क्रियाविशेषण पदबंध
ii) संज्ञा पदबंध
iii) सर्वनाम पदबंध
iv) विशेषण पदबंध
प्रश्न 86)परिस्थितियों का मारा वह लकड़ी की तलवार निकालकर भूमि पर रेखा खींचने लगा। रेखांकित पदबंध का भेद है-
i) विशेषण पदबंध
ii) संज्ञा पदबंध
iii) सर्वनाम पदबंध
iv) क्रिया पदबंध
प्रश्न 87) रात के समय मैं और मेरी बहन आकाश में तारे
देखने छत पर जाते हैं।रेखांकित पदबंध का भेद है-
i) विशेषण पदबंध
ii) क्रिया पदबंध
iii) संज्ञा पदबंध
iv) सर्वनाम पदबंध
प्रश्न 88) सर्वनाम पदबंध का उदाहरण छांटिए -
i) मेरे बचपन का मित्र रवि शिक्षक बन गया।
ii) वह बहुत नेक, ईमानदार और परिश्रमी व्यक्ति है।
iii) आंगन में लगा पेड सूखता जा रहा है।
iv) आपके मित्रों में से कोई यहाँ नहीं आया।
प्रश्न 89) दिल्ली में स्थित लाल किला बहुत ही भव्य है। इस वाक्य में संज्ञा पदबंध है-
i) दिल्ली में स्थित
ii) लाल किला बहुत
iii) दिल्ली में स्थित लाल किला
iv) बहुत ही भव्य
प्रश्न 90) इतनी लगन से काम करने के
बाद हम असफल नहीं हो सकते। रेखांकित पदबंध का भेद है-
i) क्रिया पदबंध
ii) संज्ञा पदबंध
iii) क्रियाविशेषण पदबंध
iv) सर्वनाम पदबंध
प्रश्न 91) सौरव का छोटा भाई
राहुल बहुत शरारती लड़का है।इस वाक्य में संज्ञा पदबंध है-
i) सौरव का छोटा भाई राहुल
ii) छोटा भाई राहुल बहुत
iii) सौरव का छोटा भाई
iv) i तथा iii
प्रश्न 92) क्रिया पदबंध का उदाहरण छांटिए-
i) मैं बड़े भाई साहब की लताड सुनकर आंसू बहाने लगा।
ii) कितनी ही लारियां शहर में घुमाई जा रही थी।
iii) दोनों कबूतर रात भर खामोश और उदास बैठे रहते हैं
iv)यह गीत शैलेंद्र ही लिख सकते हैं।
प्रश्न 93) मज़दूर लोग सुबह से शाम तक लगातार काम करते
हैं तब जा कर उनके घर में खाना पकता है।
i) अव्यय पदबंध
ii) सर्वनाम पदबंध
iii) विशेषण पदबंध
iv) क्रिया पदबंध
प्रश्न 94) हरिहर काका धीरे-धीरे चलते चलते अपने खेतों के पास पहुंचे। रेखांकित पदबंध का भेद है-
i) क्रियाविशेषण पदबंध
ii) संज्ञा पदबंध
iii) सर्वनाम पदबंध
iv) विशेषण पदबंध
प्रश्न 95) अपनी चोरी पकड़े जाने पर चोर बचने के लिए इधर-उधर की बातें करने लगा।रेखांकित मे पदबंध है-
i) संज्ञा पदबंध
ii) सर्वनाम पदबंध
iii) क्रिया विशेषण पदबंध
iv) क्रिया पदबंध
प्रश्न 96) गीता का भाई विदेश में नौकरी
करता है।रेखांकित मे पदबंध है-
i) संज्ञा पदबंध
ii) क्रियाविशेषण पदबंध
iii) सर्वनाम पदबंध
iv) क्रिया पदबंध
प्रश्न 97) कमला ने सीता से पूछा क्या आप मेरे घर चल कर खेलना पसंद करेगी।रेखांकित मे पदबंध है-
i) संज्ञा पदबंध
ii) सर्वनाम पदबंध
iii) क्रिया विशेषण पदबंध
iv) क्रिया पदबंध
प्रश्न 98) सुबह से शाम तक माँ काम करती रही।रेखांकित मे पदबंध है-
i) अव्यय पदबंध
ii) सर्वनाम पदबंध
iii) क्रिया विशेषण पदबंध
iv) i तथा iii
प्रश्न 99) गंगाधर का बेटा परीक्षा में उतीर्ण
न हो सका।रेखांकित मे पदबंध है-
i) क्रियाविशेषण पदबंध
ii) संज्ञा पदबंध
iii) सर्वनाम पदबंध
iv) विशेषण पदबंध
प्रश्न 100) देर होने के कारण
राम तेज़-तेज़ दौड़ते हुए विद्यालय पहुँचा।रेखांकित मे पदबंध है-
i) संज्ञा पदबंध
ii अव्यय पदबंध
iii) क्रिया विशेषण पदबंध
iv) ii तथा iii
|
51 |
iii |
76 |
i |
|
52 |
i |
77 |
iii |
|
53 |
ii |
78 |
iv |
|
54 |
ii |
79 |
iii |
|
55 |
ii |
80 |
iii |
|
56 |
i |
81 |
ii |
|
57 |
i |
82 |
ii |
|
58 |
iii |
83 |
iv |
|
59 |
i |
84 |
iv |
|
60 |
iii |
85 |
ii |
|
61 |
iii |
86 |
i |
|
62 |
iii |
87 |
iii |
|
63 |
iii |
88 |
iv |
|
64 |
i |
89 |
iii |
|
65 |
iii |
90 |
iv |
|
66 |
i |
91 |
i |
|
67 |
i |
92 |
iv |
|
68 |
ii |
93 |
I |
|
69 |
ii |
94 |
i |
|
70 |
Iv |
95 |
i |
|
71 |
iii |
96 |
i |
|
72 |
iv |
97 |
ii |
|
73 |
Ii |
98 |
iv |
|
74 |
iii |
99 |
ii |
|
75 |
iii |
100 |
iv |
Comments
Post a Comment