प्रत्यय || Pratay || कक्षा 9 || कक्षा 10 || अभ्यास प्रश्नोत्तर || अभ्यास प्रश्न || प्रत्यय के रूप || Pratay Ke Roop || Knowing Hindi || knowinghindi.blogspot.com ||
प्रत्यय
वे शब्दाश जो
किसी शब्द के पीछे लग कर नवीन शब्द का निर्माण करते हैं प्रत्यय कहलाते हैं|
जैसे:- दम+दार= दमदार,
कठिन+आई= कठिनाई
प्रत्यय के भेद:
प्रत्यय के दो
प्रकार होते हैं – कृत प्रत्यय और तद्धित
प्रत्यय ।
कृत प्रत्यय –
वे शब्दांश जो क्रिया के अंत में लगकर नवीन शब्द का
निर्माण करते हैं वे कृत प्रत्यय कहलाते है। –
प्रत्यय – प्रत्यय युक्त शब्द
आ – कहा, बोला
आई – उठवाई, बनवाई
आऊ –घुमाऊ, बनाऊ
आया – चलाया, गिराया
आवट – गिरावट, बनावट
आहट – हिचकिचाहट, फड़फड़ाहट
कर – खेलकर, पढ़कर
ता – घूमता, लिखता
ना – झांकना, खेलना
तद्धित प्रत्यय-
वैसे शब्द जो संज्ञा सर्वनाम विशेषण इत्यादि के अंत में
लगकर एक नवीन शब्द का निर्माण करते हैं उसे तद्धित प्रत्यय कहते हैं।
प्रत्यय – प्रत्यय निर्मित शब्द
शाली
– बलशाली, शक्तिशाली
वाला
– गाड़ीवाला, पानीवाला
वान – गाड़ीवान, नाशवान
मान – मेहमान, प्रतिमान
पूर्वक
– सम्मानपूर्वक, शांतिपूर्वक
पन – लड़कपन, बालपन
ना – मानना , भावना
दार – जोरदार, दीनदार
ता – अमरता, कटुता
तर – बदतर, लघुतर,
क – लेखक, जनक
ईय – ईश्वरीय, संपादकीय
ईन – रंगीन, संगीत
ई – ऊंचाई, हवाई
इत – चिंतित, आलोकित
इक – मानसिक, सांस्कृतिक
आई – चिकनाई, गहराई
उपसर्ग और प्रत्यय युक्त शब्द-
कभी-कभी कुछ शब्दों में एक साथ उपसर्ग और प्रत्यय दोनों का
प्रयोग किया जाता है, ऐसे
शब्दों को उपसर्ग मिश्रित प्रत्यय युक्त शब्द कहा जा सकता है – उदाहरण के लिए:
उपसर्ग मिश्रित प्रत्यय
युक्त शब्द
शब्द उपसर्ग मूलशब्द
प्रत्यय
अकुलीनता
– अ
कुलीन ता
अदैविक
– अ देव
इक
अधार्मिकता
– अ धार्मिक ता
अनभिज्ञता
– अन भिज्ञ ता
अप्रासंगिक
– अ प्रसंग इक
अभौतिक
– अ भूत
इक
दुराचारी
– दुर् आचार
ई
परतंत्रता
– पर तंत्र ता
प्रजातांत्रिक – प्रजा
तंत्र इक
समरसता – सम
रस ता
असामाजिक – अ
समाज इक
निम्नलिखित प्रत्यययुक्त शब्द रेखांकित
कीजिए –
1) शोभित की लिखावट पढ़ी नहीं जाती |
2) मेरा पड़ोसी कश्मीरी है |
3) विदेशी कम्पनियाँ सालाना दस लाख तक देती हैं |
4) वह बहुत घुम्मकड है |
5) ऐतिहासिक तथ्यों से छेड़खानी करना ठीक नहीं |
कोष्ठक मे दिए गए शब्दों में उचित प्रत्यय
लगाकर वाक्य पूर्ण कीजिए -
1) सबको .............(मीठा) बाँटी गई |
2) ............(मानव) की ओर हमारा ध्यान कम जाता है |
3) क्या मैं तुम्हारे कमरे की ..............(तलाश) ले सकता हूँ |
4) उसकी .............(लिख) अकसर समझ नहीं आती |
5) हिमालय ..............(प्रकृति) व ................(संस्कृति) दृष्टि से अनूठा है |
मूलशब्द व प्रत्यय अलग करके लिखिए -
1) लघुत्व
2) पीलापन
3) चिकनाहट
4) सफेदी
5) चौकीदार
6) दैनिक
7) सुनारिन
8) धार्मिक
9) प्रिया
10)
मोटापा
निम्नलिखित शब्दों से दो – दो
प्रत्यययुक्त शब्द लिखिए-
1) इत
2) नी
3) अक
4) वान
5) आर
Ok Ma'am
ReplyDelete