Class 10 || Practice Questions ||

 प्रश्न 1. निम्नलिखित वाक्यों में रेखांकित पदबंधों के भेद बताइए:

1.पहाड़ों से बहती हुई नदी शांत लग रही है।

2.वह धीरे-धीरे चलते हुए थक गया।

3.दशरथ पुत्र राम ने रावण को मारा।

4.छत पर बैठा वह रो रहा है।

5.उसका कुत्ता अत्यंत सुंदर और वफादार है।

6.माँ खाना बना रही है।

7.विदेश में रहने वाला मेरा भाई कल आएगा।

8.बच्चा रोते-रोते सो गया।

प्रश्न 2. निर्देशानुसार उत्तर दीजिए:

1.संज्ञा पदबंध का एक उदाहरण लिखिए।

2.संज्ञा पदबंध का एक उदाहरण लिखिए।

3."लड़का खेल रहा है" वाक्य में क्रिया पदबंध पहचानिए।

4.विशेषण पदबंध और क्रियाविशेषण पदबंध में क्या अंतर है? एक-एक उदाहरण दें।

प्रश्न 3. सही विकल्प का चयन कीजिए :

1.'अत्यंत सुरीला गाने वाला' गायक आज नहीं आया। इस वाक्य में कौन सा पदबंध है?

2.'शेर की तरह दहाड़ने वाले' आप डर क्यों गए? यहाँ 'आप' तक कौन सा पदबंध है?

3.'नदी बहती जा रही है' में 'बहती जा रही है' किस प्रकार का पदबंध है?


समास अभ्यास प्रश्नावली

प्रश्न 1. निम्नलिखित समस्त पदों का विग्रह कीजिए और समास का नाम लिखिए:

यथाशक्ति

माता-पिता

गजानन

रसोईघर

नीलकमल

त्रिफला

राजपुत्र

रातोंरात

प्रश्न 2. नीचे दिए गए विग्रहों के लिए समस्त पद बनाइए और समास का भेद बताइए:

महान है जो देव

राह के लिए खर्च

चार राहों का समूह

बिना डर के

विद्या रूपी धन

अकाल से पीड़ित 

प्रश्न 3. सही मिलान कीजिए (पद और समास का नाम):

दशानन     (क) अव्ययीभाव समास

प्रतिदिन     (ख) बहुव्रीहि समास

भाई-बहन   (ग) द्विगु समास

नवरत्न      (घ) द्वंद्व समास 

प्रश्न 4. संक्षिप्त उत्तर दीजिए:

1.जिस समास में पहला पद संख्यावाचक होता है, उसे क्या कहते हैं?

2.कर्मधारय और बहुव्रीहि समास में एक मुख्य अंतर बताइए।

3.द्वंद्व समास की क्या पहचान है? 



उत्तर 

उत्तर 1. विग्रह और नाम:

1.शक्ति के अनुसार - अव्ययीभाव समास

2.माता और पिता - द्वंद्व समास

3.गज के समान आनन (मुख) है जिसका (गणेश) - बहुव्रीहि समास

4.रसोई के लिए घर - तत्पुरुष समास

5.नीला है जो कमल - कर्मधारय समास

6.तीन फलों का समूह - द्विगु समास

राजा का पुत्र - तत्पुरुष समास

7.रात ही रात में - अव्ययीभाव समास 

उत्तर 2. समस्त पद और भेद:

1.महादेव - कर्मधारय समास

2.राहखर्च - तत्पुरुष समास

3.चौराहा - द्विगु समास

4.निडर - अव्ययीभाव समास

5.विद्याधन - कर्मधारय समास

6.अकालपीड़ित - तत्पुरुष समास 

उत्तर 3. सही मिलान:

1.दशानन - बहुव्रीहि समास

2.प्रतिदिन - अव्ययीभाव समास

3.भाई-बहन - द्वंद्व समास

4.नवरत्न - द्विगु समास 

उत्तर 4. उत्तर:

1.द्विगु समास

2.कर्मधारय में विशेषण-विशेष्य/ उपमान-उपमेय का संबंध होता है, जबकि बहुव्रीहि में दोनों पद मिलकर किसी तीसरे अर्थ की ओर संकेत करते हैं।

3.द्वंद्व समास में दोनों पद प्रधान होते हैं और विग्रह करने पर 'और' या 'या' लगता है।

Comments