Class 10 || Practice paper || Hindi ||
खंड
-
अ
प्रश्न 1. निम्नलिखित अपठित गद्यांश
को पढ़कर उस पर आधारित प्रश्नों के उत्तर दीजिए- (10)
कभी-कभी सहज से तेज गति में परिवर्तित होते क्रोध को समय रहते नियंत्रित नहीं किया गया
तो उसके परिणाम अत्यंत घातक और पश्चात्ताप के भाव जगाने वाले हो सकते हैं। कैलिफोर्निया स्टेट
यूनिवर्सिटी के मनोविश्लेषक टॉम जी. स्टीवेन्स ने अपनी किताब 'ओवरकम एंगर ऐंड एग्रेसन' में स्पष्ट
किया है कि क्रोध-नियंत्रण का एक प्रमुख तरीका यह है कि स्थिति को अपने नहीं, दूसरों के नजरिए से देखें। दूसरों को उन स्थितियों पर प्रकाश डालने के लिए प्रोत्साहित करें, क्षमा करना सीखें, बीते को
बिसारने की आदत विकसित करें और किसी को चोट पहुँचाने के बजाय प्रशंसा से उसका मूल्यांकन
करें। याद रखें, क्रोध-नियंत्रण से आप स्वयं को शक्तिशाली बनाते हैं। इससे आपकी खुशहाली
और स्मृतियों का विस्तार होता है। यूनिवर्सिटी ऑफ सिनसिनाटी के वैज्ञानिकों ने अपनी किताब '50
साइंस ऑफ मेंटल इलनेस' में इन कमजोरियों पर प्रकाश डालते हुए गुस्से को काबू में रखने के कारगर
सूत्र दिए हैं। क्रोध-नियंत्रण से हम अपना ही नहीं, दूसरों के उजड़ते संसार को फिर से आबाद कर
सकते हैं क्योंकि शांत मन सृजन में समर्थ होता है। हमारे सृजनात्मक होने से ही मानवता का हित सध सकता है। तो जब भी क्रोध आए, इन उपायों को आजमाएँ। जीवन में बिखरी हुई चीजों को सँवारने की ओर कदम खुद बढ़ चलेंगे।
1) क्रोध-नियंत्रण से होने वाले लाभों के संबंध में अनुपयुक्त कथन
है?
क) इससे व्यक्ति स्वयं को शक्तिशाली बनाता है।|
ख) इससे व्यक्ति के जीवन में खुशहाली आती है|
ग) इससे व्यक्ति की विस्मृतियों का विस्तार होता है|
घ) इससे व्यक्ति की रचनात्मकता में वृद्धि होती है|
2) किस तरह का क्रोध अंततः पश्चात्ताप का कारण बनता है?
क) अत्यंत आवेग में किया गया क्रोध।
ख) प्रायश्चित भाव से किया गया क्रोध।
ग) आत्मघात भाव से किया गया क्रोध।
घ) इनमें से कोई नहीं
3) मनोविश्लेषक स्टीवेन्स के अनुसार क्रोध पर काबू पाने पर
सर्वोपयुक्त उपाय है?
क) परिस्थितियों पर
दूसरों के नियंत्रण को स्वीकार करना
ख) परिस्थितियों पर
पूरी तरह नियंत्रण स्थापित करना।
ग) परिस्थितियों को
अपने नजरिए से और अच्छे से समझना।
घ) परिस्थितियों को
दूसरों के नजरिए से और जानने का प्रयास करना।
4) क्रोध आने पर
क्या करना चाहिए ?
क) उसकी असहज अभिव्यक्ति।
ख) उसकी सहज अभिव्यक्ति।
ग) संयमित रहने का
प्रयत्न।
घ) घातक परिणाम का
स्मरण।
5) निम्नलिखित कथन A तथा कारण R को ध्यानपूर्वक पढ़िए और उसके बाद दिए गए विकल्पों में से कोई एक सही
विकल्प चुनकर लिखिए –
कथन A- क्रोध नवसृजन का
संहारक है।
कारण R- क्रोध अवस्था में
क्षमाशीलता न्यून हो जाती है|
क) कथन A
तथा कारण R
दोनों गलत है ।
ख) कथन A
गलत है लेकिन कारण R
सही है ।
ग) कथन A
सही है लेकिन कारण R
उनकी गलत व्याख्या करता है ।
घ) कथन A
तथा कारण R
दोनों सही है तथा कारण R
कथन A की सही व्याख्या करता है ।
2) कृषि में हरी खाद उस सहायक फसल को कहते हैं जिसकी खेती मुख्यतः
भूमि में पोषक तत्त्वों को बढ़ाने तथा उसमें जैविक पदार्थों की पूर्ति करने के
उद्देश्य से की जाती है। प्रायः इस तरह की फसल को हरित स्थिति में हल चलाकर मिट्टी
में मिला दिया जाता है। हरी खाद से भूमि को उपजाऊ शक्ति बढ़ती है और भूमि की रक्षा
होती है। मृदा के लगातार उपयोग से उसमें उपस्थित पौधे की बढ़वार के लिए आवश्यक
तत्त्व नष्ट होते जाते हैं। इनकी क्षतिपूर्ति के लिए और मिट्टी की उपजाऊ शक्ति को
बनाए रखने के लिए हरी खाद एक उत्तम विकल्प
है। बिना गले-सड़े हरे पौधे (फसलों
अथवा उनके भाग) को जब मिट्टी की नत्रजन या जीवांश की मात्रा बढ़ाने के लिए खेत में
दबाया जाता है तो इस क्रिया को हरी खाद देना कहते हैं।
हरी खाद के उपयोग से न सिर्फ जीवांश भूमि में उपलब्ध होता है बल्कि
मृदा की भौतिक, रासायनिक एवं जैविक
दशा में भी सुधार होता है। वातावरण तथा भूमि प्रदूषण की समस्या को समाप्त किया जा
सकता है। लागत घटने से किसानों की आर्थिक स्थिति बेहतर होती है, भूमि में सूक्ष्म तत्त्वों की आपूर्ति होती है, साथ ही साथ मृदा की उर्वरा शक्ति भी बेहतर हो जाती है।
1)
हरी खाद का उपयोग
खेतों में क्यों किया जाना चाहिए?
क) रासायनिक खाद की महँगी लागत से बचने के लिए।
ख) रासायनिक खाद के जहर से बचने के
ग) खेती के पारंपरिक तरीकों को बढ़ावा देने के लिए।
घ) मिट्टी को उर्बरता
और गुणवत्ता बढ़ाने के लिए
2) मिट्टी का उपजाऊपन कैसे कम हो जाता है?
क) रासायनिक खाद के उपयोग से।
ख) समय पर वर्षा न होने से।
घ) तेज आँधी-तूफान के आने से।
3) 'हरी खाद देना' क्रिया कहा जाता है?
क) खेतों में हरे रंग की खाद का प्रयोग करने को।
ख) खेतों में ताजी खाद का प्रयोग करने को।
ग) गलने-सड़ने से पूर्व
सहायक फसल को खेतों में दबाने को।
घ) गलने सड़ने के बाद सहायक फसल को खेतों में दबाने को।
4) निम्नलिखित
कथनों पर विचार कीजिए-
क) हरी
खाद के उपयोग से भूमि में नमी बढ़ती है।
ख) हरी
खाद के उपयोग से भूमि की उर्वरता बढ़ती है।
ग) हरी
खाद के उपयोग से वातावरण शुद्ध होता है।
घ) हरी
खाद के उपयोग से मिट्टी में जीवाश बढ़ते हैं।
उपर्युक्त
कथनों में से कौन-सा कौन-से कथन सही है ?
(क) केवल
(ख)
(ख) केवल
(क)
(ग) (क), (ख) और (घ)
(घ) (ख), (ग) और (घ)
5) निम्नलिखित कथन A
तथा कारण R
को ध्यानपूर्वक पढ़िए और उसके बाद दिए गए विकल्पों में से कोई एक सही
विकल्प चुनकर लिखिए
–
कथन A
मिट्टी की उपजाऊ शक्ति को बनाए रखने
के लिए हरी खाद एक उत्तम विकल्प है।
कारण
R हरी खाद से मृदा की भौतिक, रासायनिक एवं जैविक दशा में सुधार होता है ।
क) कथन A
तथा कारण R
दोनों गलत है ।
ख) कथन A
गलत है लेकिन कारण R
सही है ।
ग) कथन Aसही है लेकिन कारण R
उनकी गलत व्याख्या करता है ।
घ) कथन Aतथा कारण R दोनों सही है तथा कारण R कथन A की सही व्याख्या करता है ।
प्रश्न 2) निम्नलिखित पाँच प्रश्नों में से किन्ही चार प्रश्नों के
उत्तर सही विकल्प चुनकर दीजिए-
(4)
1) मेरे मुम्बई वाले मित्र ने मुझे बहुत ही रोचक उपन्यास भेंट किया। रेखांकित में
पदबंध हे-
क) संज्ञा
पदबंध ख) क्रियाविशेषण
पदबंध
ख) विशेषण पदबंध घ) सर्वनाम पदबंध
2) “जीने मरने वाले मनुष्य तो हो सकते हैं पर सही अर्थों में
नहीं|”इस
वाक्य में विशेषण पदबंध
है-
क) मनुष्य तो हो सकते हैं ख) सही अर्थों में नहीं
ग) जीने मरने वाले मनुष्य घ) जीने मरने वाले
3) क्रियाविशेषण पदबंध का उदाहरण छाँटिए-
क) 'प्रैक्टिकल आइडियालिस्टों' के जीवन से आदर्श
धीरे-धीरे पीछे हटने लगते हैं।
ख) 'प्रैक्टिकल आइडियालिस्टों'
के जीवन से आदर्श धीरे-धीरे पीछे हटने लगते हैं।
ग) प्रैक्टिकल आइडियालिस्टों' के जीवन से आदर्श
धीरे-धीरे पीछे हटने लगते हैं।
घ) प्रैक्टिकल
आइडियालिस्टों' के जीवन
में आदर्श धीरे-धीरे पीछे हटने लगते हैं
4) अकसर हम या तो गुजरे हुए दिनों की खट्टी-मीठी
यादों में उलझे रहते हैं या भविष्य के रंगीन सपने देखते रहते हैं।' रेखांकित पदबंध का भेद है-
क) विशेषण
पदबंध ख)
क्रियाविशेषण पदबंध
ग) क्रिया पदबंध घ) सर्वनाम पदबंध
5) किस पदबंध में अन्य सभी पद मिलकर एक
सार्वनामिक इकाई का काम करते है-
क) संज्ञा
पदबंध ख) क्रियाविशेषण
पदबंध
ग) विशेषण पदबंध घ) सर्वनाम पदबंध
प्रश्न3)
निम्नलिखित पाँच प्रश्नों में से किन्ही चार प्रश्नों के उत्तर सही विकल्प चुनकर
दीजिए- (4)
1)
सुभाष बाबू को पकड़कर लाल बाज़ार लॉकअप में भेज दिया गया।। इस वाक्य का संयुक्त
वाक्य में सही रुपांतरण कौन-सा है-
क) जब
सुभाष बाबू को पकड़ लिया गया, तब उनको लाल बाज़ार लॉकअप में
भेज दिया गया।
ख) सुभाष
बाबू को जब पकड़ लिया गया तब उन्हे लाल बाज़ार लॉकअप में भेज दिया गया।
ग) सुभाष बाबू
को पकड़ लिया गया और उन्हें लाल बाज़ार लॉकअप में भेज दिया गया।
घ) सुभाष
बाबू को पकड़कर लाल बाज़ार लॉकअप भेजा गया।
2)
मेरी माँ कहती थी कि सूरज ढले आँगन के पेड़ों से पत्ते तोड़ने पर पेड़
रोएँगे।" – इसका सरल वाक्य बनेगा-
क) मेरी माँ के अनुसार सूरज ढले आँगन
के पेड़ों से पत्ते तोड़ने पर पेड़ रोएँगे।
ख) मेरी माँ का ऐसा कहना था कि जब सूरज
ढले आँगन के पेड़ों से पत्ते तोड़ोगे तब पेड़ रोएँगे।
ग) मेरी
माँ का यह कहना था कि सूरज ढले आँगन के पेड़ों से पत्ते मत तोड़ो क्योंकि पेड़
रोएँगे।
घ) सूरज
ढले आँगन के पेड़ों से पत्ते तोड़ने पर पेड़ रोएँगे; माँ का कहना था।
3)
“गांधी जी किसी को दुख देना नहीं चाहते थे।“ रचना के आधार पर सही वाक्य-भेद चुनिए-। वाक्य
रचना के आधार पर वाक्य-भेद है-
क) सरल वाक्य ख) संयुक्त
वाक्य
ग) मिश्र
वाक्य घ) विधानवाचक
वाक्य
4) “बच्चा गिर पड़ा इसलिए रो रहा था।“ इस वाक्य का मिश्र वाक्य में सही रूपांतरण कौन-सा है--
क) बच्चा
रो रहा था क्योंकि वह गिर पड़ा था।
ख) गिर
जाने के कारण बच्चा रो रहा था।
ग) जब
बच्चा गिरा, तब वह रो रहा था।
घ) जैसे
ही बच्चा गिरा वैसे ही वह रोने लगा।
उपर्युक्त
कथनों में से कौन-सा कौन-से कथन सही है/है ?
(क) केवल
(ख)
(ख) केवल
(क)
(ग) (क) और (ग)
5)
निम्नलिखित वाक्यों में से मित्र वाक्य कौन-सा है-
क) माता-पिता
की सेवा करने बाला सदैव सुखी रहेगा।
ख) माता-पिता की सेवा करो और सदैव सुखी
रहेगा।
ग) जो माता-पिता की सेवा करेगा, वह हमेशा सुखी रहेगा।
घ) माता-पिता की सेवा करने वाले सदैव
सुखी रहते है।
प्रश्न 4) निम्नलिखित पाँच प्रश्नों
में से किन्ही चार प्रश्नों के उत्तर सही विकल्प चुनकर दीजिए- (4)
1) अनुज-अग्रज शब्द के सही समास-विग्रह तथा समास
का चयन कीजिए-
क) अनुज
का अग्रज, तत्पुरुष समास ख) अनुज और अग्रज , द्वंद्व समास
ग) अनुज अग्रज का समाहार, द्विगु समास घ) अनुज है जो अग्रज , बहुब्रीहि समास
2)
निम्नलिखित में गुरुदक्षिणा' शब्द के सही
समास-विग्रह तथा समास का चयन कीजिए-
क) गुरु से दक्षिणा, तत्पुरुष समास ख) गुरु की दक्षिणा, तत्पुरुष समास
ग) गुरु केलिए दक्षिणा, तत्पुरुष समास घ) गुरु के द्वारा दी गई दक्षिणा, तत्पुरुष समास
3)
“प्रत्येक”
समस्त पद में कौन सा समास है-
क) अव्ययीभाव ख) तत्पुरुष
ग) द्विगु घ)
कर्मधारय
4)
“नरहरि”
में कौन-सा समास है-
क) द्विगु ख)
द्वंद्व
ग) कर्मधारय घ) अव्ययीभाव
5)
“संदेह
के बिना” का समस्तपद है-
क) निस्संदेह ख)
असंदेह
ग) बिनासंदेह
घ) निर्संदेह
प्रश्न
5) निम्नलिखित पाँच प्रश्नों में से किन्ही चार प्रश्नों के उत्तर सही विकल्प
चुनकर दीजिए- (4)
1) मुहावरे और अर्थ के उचित मेल वाले विकल्प का चयन कीजिए-
क) दूध की मक्खी - अनुपयोगी ख) लोहा
मानना - कठिन काम करना
ग) तूती
बोलना - मुसीबत में फंसना
घ) आग बबूला होना
- अपने वश में रहना
2) कक्षा में प्रथम आने की खबर सुनकर मोहन……………..| रिक्त
स्थान की पूर्ति के लिए उचित मुहावरे का चयन कीजिए-
क) फूला न समाना ख) एक पंथ दो काज
ग) जमीन
पर पग न रखना
घ) आकाश-पाताल एक कर देना
3) “ईट का जवाब पत्थर से देना ” मुहावरे
का अर्थ है-
क) किसी
को सबक सिखाना ख)
जवाब देने में जल्दबाजी करना
ग) ईट
बजाना
घ) कडा जवाब देना
4) रेखांकित अंश के लिए कौन-सा मुहावरा
प्रयुक्त करना उचित रहेगा ?
तुम सारा दिन काम में जुटे रहते हो, कभी आराम भी कर लिया करो।
क) कोल्हू का बैल ख) आसमान एक करना
ग) खेत का बैल घ)
हक्का-बक्का
5)
'अत्यधिक दुखी होना' अर्थ के लिए उपयुक्त मुहावरा है-
क) कड़वे घूंट पीना ख) कलेजा मुँह को
आना
ग) आपे से बाहर
होना घ)
अक्ल पर पत्थर पड़ना
प्रश्न 6) निम्नलिखित गद्यांश पढ़कर उस पर आधारित प्रश्नों के उत्तर दीजिए- (5)
'रातें दसों दिशाओं से कहेंगी अपनी
कहानियाँ' पर संगीतकार जयकिशन ने आपत्ति की। उनका ख्याल था कि दर्शक 'चार दिशाएँ'
तो
समझ सकते है-'दस दिशाएँ' नहीं। लेकिन शैलेंद्र परिवर्तन के लिए तैयार नहीं हुए। उनका दृढ़
मंतव्य था कि दर्शकों की रुचि की आड़ में हमें उथलेपन को उन पर नहीं थोपना चाहिए।
कलाकार का यह कर्तव्य भी है कि वह उपभोक्ता की रुचियों का परिष्कार करने का
प्रयत्न करे। और उनका यकीन गलत नहीं था। यही नहीं,
वे
बहुत अच्छे गीत भी जो उन्होंने लिखे, बेहद लोकप्रिय हुए। शैलेंद्र ने झूठे
अभिजात्य को कभी नहीं अपनाया। उनके गीत भाव-प्रवण थे-दुरूह नहीं। 'मेरा जूता है जापानी,
ये
पतलून इंगलिस्तानी, सर पे लाल टोपी रूसी, फिर भी दिल है हिंदुस्तानी'
यह
गीत शैलेंद्र ही लिख सकते थे। शांत नदी का प्रवाह और समुद्र की गहराई लिए हुए। यही
विशेषता उनकी जिंदगी की थी और यही उन्होंने अपनी फिल्म के द्वारा भी साबित किया
था।
1) गीत 'रातें दसों दिशाओं से कहेंगी अपनी
कहानियाँ' पर संगीतकार जयकिशन ने आपत्ति की,
क्योंकि
उनके अनुसार-
क) दस दिशाओं का गहन ज्ञान दर्शकों को
नहीं होगा।
ख)
इससे दर्शकों की रुचियों का परिष्कार नहीं होगा।
ग)
जागरूक दर्शक ऐसी स्पष्ट बातें पसंद नहीं करते थे।
घ)
दर्शकों की रुचि के लिए उन पर उथलापन नहीं थोपना चाहिए।
2) उनका यह दृढ़ मंतव्य था कि दर्शकों की
रुचि की आड़ में हमें उथलेपन को उन पर नहीं थोपना चाहिए। कलाकार का यह कर्तव्य भी
है कि यह उपभोक्ता की रुचियों का परिष्कार करने का प्रयत्न करे।'
कथन
के माध्यम से ज्ञात होता है कि शैलेंद्र हैं-
क)
दृढनिश्चयी, सफल फिल्म निर्माता व कवि
ख)
सफल फिल्म निर्माता, गौतकार व कवि
ग)
समाज-सुधारक, कर्मयोगी गीतकार व कवि
घ) आदर्शवादी, उच्चकोटि के गीतकार व कवि
3) निम्नलिखित कथन (A) तथा कारण (R)
को
ध्यानपूर्वक पढ़िए। उसके बाद दिए गए विकल्पों में से कोई एक सही विकल्प चुनकर
लिखिए-
कथन
(A) उनके गीत भाव-प्रवण थे-दुरूह नहीं।
कारण
(R) : शैलेंद्र के द्वारा लिखे गीत भावनाओं से ओत-प्रोत थे,
उनमें
गहराई थी। गीतों की भाषा सहज, सरल थी,
क्लिष्ट
नहीं थी।
(क)
कथन
(A) तथा
कारण (R) दोनों गलत हैं।
(ख)
कथन
(A)
गलत है, लेकिन कारण (R) सही है।
(ग)
कथन
(A)
सही है लेकिन कारण (R) उसकी गलत व्याख्या करता है।
(घ)
कथन (A) तथा कारण (R)
दोनों सही हैं तथा कारण (R) कथन (A) की सही व्याख्या करता है।
4) कलाकार का क्या कर्तव्य है ?
(क) वह उपभोक्ता की रुचियों का परिष्कार करे।
(ख) वह दर्शकों की रुचियों को बिगाड़े।
(ग) वह प्रचलित रुचियों के अनुसार चले।
(घ) वह अपना कुछ न करे।
5) गद्यांश
के आधार पर शैलेंद्र के निजी जीवन की छाप मिलती है कि वे थे-
क) बेहद गंभीर,
उदार,
दृढ़
इच्छाशक्ति और संकीर्ण हृदय
ख) बेहद गंभीर,
उदार,
कृपण
और संकीर्ण हृदय
ग) बेहद गंभीर, उदार,
दृढ़ इच्छाशक्ति और भावुक
घ) बेहद गंभीर,
भावुक,
कृपण
और दृढ़ इच्छाशक्ति
प्रश्न 7) निम्नलिखित प्रश्नो के उत्तर का सही
विकल्प लिखिए- (2)
1) निम्नलिखित में से कौन-से वाक्य 'डायरी का एक पन्ना'
से मेल खाते हैं ?
(क) पुरानी सभ्यता के बारे में ज्यादा किस्से-कहानियाँ सुनने को
मिलते हैं।
(ख) एक असंगठित समाज कृत संकल्प हो तो वह कुछ भी कर सकता है।
(ग) यह पाठ हमारे क्रांतिकारियों की याद दिलाता है और देशभक्ति
का भाव भरता है।
(घ) 26
जनवरी 1930 को गुलाम भारत में पहली बार स्वतंत्रता दिवस मनाया गया था।
क) केवल (क) ख) केवल (ख)
ग) (क) और (ख)
घ) (ग) और (घ)
2) वजीर अली का वज्रीफा कितना तय किया गया ?
क) तीन लाख रुपए सालाना
ख) पाँच लाख रुपए सालाना
ग) दो लाख रुपए सालाना
घ) कुछ नहीं
प्रश्न 8) निम्नलिखित
पद्यांश पढ़कर उस पर आधारित प्रश्नों के उत्तर दीजिए- (5)
कंपनी बाग के
मुहाने पर
घर रखी गई है यह
1857 की तोप
इसकी होती है
बड़ी सम्हाल, विरासत
में मिले
कंपनी बाग की
तरह
साल में चमकाई
जाती है दो बार।
सुबह-शाम कंपनी
बाग में आते हैं बहुत से सैलानी
उन्हें बताती है
यह तोप
कि में बड़ी जबर
उड़ा दिए थे
मैंने
अच्छे-अच्छे
सूरमाओं के धज्जे
अपने ज़माने
में।
1)
कंपनी
बाग के मुहाने पर' से
कवि का क्या तात्पर्य है?
क) कंपनी बाग के अंतिम दूवार पर।
ख) कंपनी बाग
के प्रवेश दूवार पर।
ग)
कंपनी बाग के मध्य दूवार पर। घ) कोई नही
2) तोप' किस युद्ध में काम आई यी ?
क) पानीपत
के युद्ध में ख) 1857
के स्वतंत्रता संग्राम मे
ग) महाभारत में घ) हल्दी-घाटी
के युद्ध मे
3) तोप को कब-कब चमकाया जाता है ?
क) 2 अक्टूबर और 26 जनवरी को ख)
15 अगस्त और 26 जनवरी को
ग)14 नवम्बर और 15 अगस्त घ) 14 नवम्बर और
26 जनवरी को
4) 'तोप' के माध्यम से कवि ने भारतीयों में किसका संचार
किया?
क) देशभक्ति
की भावना का ख) स्वतंत्रता
दिवस की उपयोगिता
ग) कम्पनी बाग की सफलता का घ) इनमे से कोई
नहीं
5) तोप' की सभाल किसकी तरह होती है ?
क) मूल्यवान हीरे की तरह ख) राजाओं की
तरह
ग) ऐरावत की घ) विरासत
में मिली वस्तु की तरह
प्रश्न 9) निम्नलिखित प्रश्नो के उत्तर का सही विकल्प
लिखिए-
(2)
1) 'तुम्हीं राम, तुम्हीं लक्ष्मण' कवि ने ऐसा कहा है क्योंकि-
क)
देश की रक्षा सभी देशवासियों का कर्तव्य
है।
ख)
राम और लक्ष्मण द्वारा सीता की रक्षा की गई
है।
ग) सैनिक युद्ध भूमि में वीरगति को प्राप्त हो चुके हैं।
घ) आत्मबलिदान के
अवसर निरंतर बने रहते हैं।
2) कबीर
के अनुसार सच्चा पंडित कौन होता है?
क) जो
बहुत पढ़ा लिखा हो ख) जो कर्मकांड करना जानता हो
ग) जिसने ईश्वर के प्रेम का अक्षर पढ़
लिया हो घ) जो
ज्ञानी हो
खंड-ब
प्रश्न 10) निम्नलिखित प्रश्नो में से किन्ही दो के
उत्तर लिखिए- (लगभग 60 शब्दो में) (6) 1) 'बड़े भाई साहब'
कहानी का बड़ा भाई शिक्षा को 'रटंत ज्ञान'
और 'बे-सिर-पैर की बातें'
मानता है जिनका व्यावहारिक जीवन में कोई
अर्थ नहीं। इस संदर्भ में आपके क्या विचार हैं?
तर्कपूर्ण उत्तर दीजिए।
खो के सभी निशान।
किसमे कितना कौन है,
कैसे हो पहचान।।
- इन पक्तियों के माध्यम से लेखक क्या कहना चाहते है ? स्पष्ट कीजिए।
3) वजीर अली कौन था ? उसकी जाँबाजी का उदाहरण देते हुए उसके व्यक्तित्व की प्रमुख विशेषताएँ
लिखिए।
प्रश्न11)निम्नलिखित प्रश्नो में से किन्ही दो के
उत्तर लिखिए- (लगभग 60 शब्दो में)(6)
क) मनुष्यता कविता के माध्यम से कवि ने किन
मानवीय गुणों को अपनाने का संकेत दिया है? इस
पर अपने विचार व्यक्त कीजिए।
ख) रवींद्रनाथ ठाकुर और मीरा की भक्ति का
तुलनात्मक विश्लेषण कीजिए।
ग) अपने स्वभाव को
निर्मल रखने के लिए कबीर ने क्या उपाय सुझाया है ?
प्रश्न12)
निम्नलिखित प्रश्नो में से किन्ही दो के उत्तर लिखिए-(लगभग 60 शब्दो में) (6)
क) टोपी और इफ़्फ़न की दादी अलग-अलग
मज़हब और जाति के थे पर एक अनजान अटूट रिश्ते से बँधे थे। इस कथा के आलोक में अपने
विचार लिखिए।
ख) सपनों के से दिन' पाठ में बच्चों को अनुशासन में रखने के
लिए माता-पिता,
भाई-बहनों और
अध्यापकों द्वारा मार-पीट करने का जिक्र आया है। वर्तमान समय में इसमें क्या
परिवर्तन आया है ?
आपकी दृष्टि में
कौन-सा तरीका अधिक बेहतर है ?
ग) हरिहर काका अनपढ़ थे,
लेकिन अपने अनुभव और विवेक से दुनिया
को बेहतर समझते थे,
स्पष्ट कीजिए।
प्रश्न13) निम्नलिखित
में से किसी एक विषय पर अनुच्छेद लिखिए (100-120 शब्दो में)-
(5)
प्रकृति की रक्षा : मानव की सुरक्षा
संकेत
बिंदु- मनुष्य :
प्रकृति का अंग
प्रकृति का विगड़ता संतुलन
मनुष्य पर प्रदूषण का दुष्प्रभाव
दूर करने के उपाय
अथवा
नर
हो न निराश करो मन को
संकेत
बिंदु- आत्मविश्वास
सफलता का आधार
संघर्ष से असंभव भी संभव
लक्ष्य की प्राप्ति हेतु आशावान होना
आवश्यक
प्रश्न14)
आप अ.ब.स. नगर निवासी राजेश शर्मा/ रमा शर्मा
हैं।आपके इलाके के पार्क को अब तक कूडेदान की तरह इस्तेमाल किया जा रहा था।
नगर-निगम की पहल और सह्योग से वह पुन: सुंदर पार्क बन गया है।इसके लिए नगर-निगम
आयुक्त को धन्यवाद ज्ञापन करते हुए लगभग 100-120 शब्दो में पत्र लिखिए।
अथवा
दूरदर्शन
के महानिदेशक को पत्र लिखकर राष्ट्रीय एकता तथा साम्प्रदायिक सद्भाव बढ़ाने वाले
कार्यक्रम प्रसारित करने का आग्रह कीजिए।
(5)
प्रश्न 15) निम्नलिखित में से किसी एक विषय पर अनुच्छेद लिखिए- (5)
'पश्चात्ताप' विषय पर
लघुकथा लगभग 100 शब्दों में लिखिए।
अथवा
आपके बैंक खाते में
गलती से 5000 रुपये की राशि अधिक आ गई है। इसकी जानकारी बैंक अधिकारी को ईमेल लिखकर दीजिए।
प्रश्न 16) विद्यालय में आयोजित पुस्तक प्रदर्शनी में आने
और लाभ उठाने के लिए प्रधानाचार्य की ओर से लगभग 80 शब्दों में एक सूचना तैयार
कीजिए।
(4)
अथवा
रेजिडेंट्स
वेलफेयर एसोसिएशन' द्वारा आपकी
सोसाइटी में सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जा रहा है। इस संबंध में जानकारी
देते हुए एसोसिएशन के सचिव की ओर से लगभग 80 शब्दों में एक सूचना लिखिए।
प्रश्न17) नवनिर्मित 'ए० बी० सी० पब्लिक स्कूल' में नए सत्र में
प्रवेश हेतु लगभग 60 शब्दों में विज्ञापन तैयार कीजिए|
(3)
अथवा
अपना
पुराना सोफा सेट बेचने के लिए लगभग 60 शब्दों का एक विज्ञापन तैयार कीजिए।
x

.png)
Comments
Post a Comment