Class 9 || Class Test ||

 प्रश्न 1. दिए  गए शब्दों में से उपसर्ग पहचान कर लिखिए:

उपाध्यक्ष शब्द में कौन सा उपसर्ग है?

संचय शब्द में किस उपसर्ग का प्रयोग हुआ है?

लावारिस शब्द में उपसर्ग क्या है?

पुनर्जन्म शब्द में उपसर्ग पहचानिए।


 प्रश्न2. निम्नलिखित शब्दों में प्रयुक्त उपसर्ग और मूल शब्द  लिखिए:

निर्भय

प्रतिकूल

अधिकार

सुशिक्षित

परलोक

अभिमान


 प्रश्न 3. निम्नलिखित शब्दों में से मूल शब्द और प्रत्यय अलग-अलग करके लिखिए:

मानवता

सजावट

भारतीय

पढ़ाई

वैज्ञानिक

चमकीला


 प्रश्न 4. दिए गए शब्दों में प्रयुक्त प्रत्यय को पहचान कर लिखिए:

1.धार्मिक शब्द में कौन सा प्रत्यय है?

2.लिखावट शब्द में किस प्रत्यय का प्रयोग हुआ है?

3.दयालु शब्द में प्रत्यय क्या है?

4.कड़वाहट शब्द में प्रत्यय पहचानिए।

5.बचपन शब्द में प्रत्यय बताइए।


प्रश्न 5 - अति लघु उत्तरीय प्रश्न- 

1.सामासिक पदों या शब्द-युग्मों के बीच कौन-सा चिह्न लगाया जाता है?

2.निर्देशक चिह्न और योजक चिह्न में क्या अंतर है?

3.पूर्ण विराम और प्रश्नवाचक चिह्न के प्रयोग में मुख्य अंतर क्या है?

विराम चिह्न लगाइए-

4.गांधीजी ने कहा अहिंसा परम धर्म है

5.गोदान प्रेमचंद का प्रसिद्ध उपन्यास है

 प्रश्न 6 - आप छात्रावास में रहते हैं। विद्यालय की ओर से जा रहे शैक्षिक भ्रमण पर जाने की अनुमति और ₹1000 मँगवाने के लिए पिताजी को पत्र लिखिए।

Comments