अभ्यास प्रश्न class 9
अभ्यास प्रश्न- 1
प्रश्न 1. नीचे दिए गए शब्दों में से उपसर्ग और मूल शब्द अलग करके लिखिए:
अत्यधिक
निर्जन
अधर्म
सुपुत्र
अपमान
बेईमान
लाचार
प्रतिवर्ष
प्रश्न 2. दिए गए उपसर्गों का प्रयोग करके दो-दो शब्द बनाइए:
अ
अनु
उप
प्र
वि
कु
अन
प्रश्न 3. सही मिलान कीजिए (किस शब्द में कौन सा उपसर्ग है):
सुगम (क) उप
परिजन (ख) सु
उपकार (ग) परि
दुराचार (घ) दुर्
उत्तर माला
उत्तर 1. उपसर्ग और मूल शब्द का विच्छेद:
उपसर्ग मूल शब्द
अति अधिक
निर् जन
अ धर्म
सु पुत्र
अप मान
बे ईमान
ला चार
प्रति वर्ष
उत्तर 2.
अ: अधर्म, अज्ञान
अनु: अनुशासन, अनुज
उप: उपवन, उपहार
प्र: प्रकाश, प्रगति
वि: विज्ञान, विशेष
कु: कुपुत्र, कुसंगति
अन: अनपढ़, अनजान
उत्तर 3. सही मिलान:
सुगम - सु
परिजन - परि
उपकार - उप
दुराचार - दुर्
अभ्यास प्रश्न- 2
प्रश्न 1. नीचे दिए गए वाक्यों में उचित विराम चिह्न लगाइए:
आप कहाँ जा रहे हैं
हाय मैं तो लुट गया
राम लक्ष्मण और सीता वन को गए
अध्यापक ने कहा मेहनत ही सफलता की कुंजी है
रात दिन परिश्रम करने पर ही फल मिलता है
प्रश्न 2. नीचे दिए गए चिह्नों के नाम लिखिए:
( । )
( , )
( ? )
( ! )
( - )
( " " )
( ० )
प्रश्न 3. परिभाषा के आधार पर उत्तर दें:
अल्पविराम से थोड़ा अधिक और पूर्ण विराम से कम रुकने के लिए किस चिह्न का प्रयोग होता है?
किसी व्यक्ति के उपनाम या पुस्तक के शीर्षक में कौन सा उद्धरण चिह्न लगता है?
उत्तर -
उत्तर 1. वाक्यों का शुद्ध रूप:
1.आप कहाँ जा रहे हैं?
2.हाय! मैं तो लुट गया।
3.राम, लक्ष्मण और सीता वन को गए।
4.अध्यापक ने कहा, "मेहनत ही सफलता की कुंजी है।"
5.रात-दिन परिश्रम करने पर ही फल मिलता है।
उत्तर 2. चिह्नों के नाम:
1.पूर्ण विराम
2.अल्पविराम
3.प्रश्नवाचक चिह्न
4.विस्मयादिबोधक चिह्न
5.योजक चिह्न
6.उद्धरण चिह्न (दुहरा)
7.लाघव चिह्न
उत्तर 3.
1. अर्धविराम ( ; )
2. इकहरा उद्धरण चिह्न ( ' ' )

.png)
Comments
Post a Comment