Class Test 2 || Class 9 ||
1) निम्नलिखित शब्दों का संधि विच्छेद कीजिए अथवा संधि कीजिए:
हिमालय = ___ + ___
महा + ईश = ____
सु + आगत = ____
सदा + एव = ____
2)निम्नलिखित शब्दों से उपसर्ग और मूल शब्द अलग कीजिए:
क. उपकार
ख. दुर्बल
ग. अधखिला
3)निम्नलिखित शब्दों से मूल शब्द और प्रत्यय अलग कीजिए:
क. सुंदरता
ख. बचपन
ग. चित्रकार
4)उचित स्थान पर अनुस्वार या अनुनासिक का प्रयोग करते हुए शब्दों को शुद्ध करके लिखिए:
अधेरा
चचल
हसना
झडा
5) निर्देशानुसार उत्तर दीजिए:
सूर्य पूर्व से निकलता है। (प्रश्नवाचक वाक्य में बदलिए)
वह बाज़ार नहीं गया। (वाक्य का भेद लिखिए)
काश! मैं प्रथम आता। (वाक्य का भेद लिखिए)
आप चुप रहिए। (आज्ञावाचक से निषेधवाचक में बदलिए)
मोहन खेल रहा है। (संदेहवाचक वाक्य में बदलिए)
भगवान तुम्हारा भला करे। (वाक्य का भेद लिखिए)
6)निम्नलिखित वाक्यों में उचित विराम चिह्नों का प्रयोग कीजिए:
राम लक्ष्मण भरत और शत्रुघ्न भाई थे
अरे तुम कब आए
माता जी ने पूछा तुम कहाँ जा रहे हो
हाय अब क्या होगा
जीवन में सुख दुख तो आते रहते हैं
उत्तर माला
1) हिम + आलय
महेश
स्वागत
सदैव
2)
उपसर्ग मूल शब्द
उप कार
दुर् बल
अध खिला
3)
मूल शब्द प्रत्यय
सुंदर ता
बच्चा पन
चित्र कार
4)
अँधेरा
चंचल
हँसना
झंडा
5)
क्या सूर्य पूर्व से निकलता है?
निषेधवाचक वाक्य
विस्मयादिवाचक वाक्य
आप चुप मत रहिए।
शायद मोहन खेल रहा होगा।
इच्छावाचक वाक्य
6)
राम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न भाई थे।
अरे! तुम कब आए?
माता जी ने पूछा, "तुम कहाँ जा रहे हो?"
हाय! अब क्या होगा?
जीवन में सुख-दुख तो आते रहते हैं।
.png)
हिंदी शब्द गणक
ReplyDelete