कार्यपत्र                                                                           

अपठित गद्यांश 

प्रश्न 1. निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर इसके आधार पर दिए गए प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर लिखिए-                                                                 

आज के समय में पर्यावरण प्रदूषण एक गंभीर समस्या बन गया है। बढ़ती जनसंख्या, पेड़ों की कटाई, वाहनों का धुआँ और कारखानों से निकलने वाला प्रदूषण हमारे वातावरण को नुकसान पहुँचा रहा है। स्वच्छ वायु, जल और हरियाली के बिना जीवन की कल्पना करना कठिन है। यदि हम समय रहते पर्यावरण की रक्षा के लिए कदम नहीं उठाएँगे, तो भविष्य में हमें अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति का कर्तव्य है कि वह पेड़ लगाए, जल की बचत करे और प्रदूषण को कम करने में सहयोग दे।

 

बहुविकल्पीय प्रश्न-

क. पर्यावरण प्रदूषण आज क्या बन गया है?

. सामान्य समस्या

. गंभीर समस्या

. छोटी समस्या

2. वातावरण को नुकसान पहुँचाने का एक कारण क्या है?

. वर्षा

. पेड़ों की कटाई

. शिक्षा

. खेलकूद

 3. जीवन की कल्पना किसके बिना कठिन है?

. धन के बिना

. मोबाइल के बिना

. स्वच्छ वायु, जल और हरियाली के बिना

. वाहन के बिना

4. प्रत्येक व्यक्ति का क्या कर्तव्य है?

क. समय बर्बाद करना

. पेड़ लगाना और जल बचाना

. केवल आराम करना

. अधिक वाहन चलाना

5. पर्यावरण प्रदूषण के मुख्य कारण क्या हैं? (2 अंक)

6. पर्यावरण की रक्षा के लिए हमें क्या-क्या कदम उठाने चाहिए? (2 अंक)

7. भविष्य में कठिनाइयों से बचने के लिए हमें क्या करना चाहिए? (2 अंक)

प्रश्न 2. निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर इसके आधार पर दिए गए प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर लिखिए-                                                                 

 

समय मनुष्य के जीवन का सबसे मूल्यवान धन है। जो व्यक्ति समय का सदुपयोग करता है, वही जीवन में सफलता प्राप्त करता है। समय कभी किसी के लिए नहीं रुकता, इसलिए हमें अपने कार्य समय पर पूरे करने चाहिए। विद्यार्थियों के लिए समय का विशेष महत्व होता है, क्योंकि यदि वे समय का सही उपयोग करें, तो वे अपनी पढ़ाई में अच्छे अंक प्राप्त कर सकते हैं। दूसरी ओर, जो विद्यार्थी आलस्य करते हैं और समय को व्यर्थ गँवाते हैं, उन्हें बाद में पछताना पड़ता है। इसलिए हमें समय का सम्मान करना चाहिए और हर कार्य नियत समय पर करना चाहिए।

 बहुविकल्पीय प्रश्न-

1. मनुष्य के जीवन का सबसे मूल्यवान धन क्या है?

. पैसा

. समय

. मित्र

. खेल

2. जीवन में सफलता कौन प्राप्त करता है?

. जो खेलता है

. जो समय का सदुपयोग करता है

. जो आलस्य करता है

. जो समय गँवाता है

3. विद्यार्थियों के लिए किसका विशेष महत्व है?

. छुट्टियों का

. समय का

. टीवी का

. मोबाइल का

4. समय को व्यर्थ गँवाने वाले विद्यार्थियों को क्या होता है?

. खुशी मिलती है

. इनाम मिलता है

. पछताना पड़ता है

. आराम मिलता है

5. समय को जीवन का सबसे मूल्यवान धन क्यों कहा गया है? (2 अंक)

6. विद्यार्थियों के लिए समय का क्या महत्व है? (2 अंक)

7. समय का सम्मान कैसे किया जा सकता है? (2 अंक)


उत्तर1 -

1. (ख) गंभीर समस्या

2.(ख) पेड़ों की कटाई

3.(ग) स्वच्छ वायु, जल और हरियाली के बिना

4.(ख) पेड़ लगाना और जल बचाना

5.पर्यावरण प्रदूषण के मुख्य कारण बढ़ती जनसंख्या, पेड़ों की अंधाधुंध कटाई, वाहनों से निकलने वाला धुआँ, कारखानों से उत्सर्जित हानिकारक गैसें, प्राकृतिक संसाधनों का अत्यधिक दोहन तथा बढ़ता  शहरीकरण हैं।

6.पर्यावरण की रक्षा के लिए हमें अधिक से अधिक पेड़ लगाने, जल का संरक्षण करने, प्लास्टिक के उपयोग को कम करने तथा वायु, जल और ध्वनि प्रदूषण को रोकने के लिए सामूहिक प्रयास करने चाहिए।

7.भविष्य में आने वाली कठिनाइयों से बचने के लिए हमें समय रहते पर्यावरण संरक्षण के प्रभावी उपाय अपनाने चाहिए। हमें प्रदूषण कम करना, पेड़ लगाना, जल बचाना तथा प्राकृतिक संसाधनों का विवेकपूर्ण उपयोग करना और जिम्मेदारी निभानी चाहिए।

2.

1.(ख) समय

2.(ख) जो समय का सदुपयोग करता है

3.(ख) समय का

4. (ग) पछताना पड़ता है

5.समय को जीवन का सबसे मूल्यवान धन कहा गया है, क्योंकि समय कभी वापस नहीं आता। जो व्यक्ति समय का सदुपयोग करता है, वह अपने सभी कार्य समय पर पूरा करके जीवन में सफलता प्राप्त करता है।

6.विद्यार्थियों के लिए समय का विशेष महत्व है, क्योंकि समय का सही उपयोग करके वे अपनी पढ़ाई अच्छी तरह कर सकते हैं और अच्छे अंक प्राप्त कर सकते हैं।

7. समय का सम्मान करने के लिए हमें अपने सभी कार्य नियत समय पर करने चाहिए, आलस्य से बचना चाहिए तथा समय का सदुपयोग करते हुए उसे व्यर्थ नहीं गँवाना चाहिए।


Comments