संज्ञा के स्थान पर प्रयुक्त होने वाले शब्दों को सर्वनाम कहते हैं ।
मुख्य रूप से इसके 6 भेद हैं।
1. पुरुषवाचक सर्वनाम - बोलने वाले, सुनने वाले या किसी अन्य व्यक्ति के लिए जिन सर्वनामों का प्रयोग होता है, उन्हें पुरुषवाचक सर्वनाम कहते हैं।
यह तीन प्रकार के होते हैं:
उत्तम पुरुष: वक्ता (बोलने वाला) अपने लिए- मैं, हम, मेरा, हमें।
मध्यम पुरुष: श्रोता (सुनने वाला)- तू, तुम, आप, तुम्हारा।
अन्य पुरुष: जिसके बारे में बात हो रही हो- वह, वे, यह, ये
2. निश्चयवाचक सर्वनाम-जो सर्वनाम किसी निश्चित व्यक्ति या वस्तु का बोध कराते हैं, उन्हें निश्चयवाचक सर्वनाम (संकेतवाचक भी कहा जाता है) कहते हैं।जैसे- यह, वह, ये, वे।उदाहरण: "यह मेरी पुस्तक है।"
3. अनिश्चयवाचक सर्वनाम जिन सर्वनाम शब्दों से किसी निश्चित वस्तु या व्यक्ति का बोध न हो, उन्हें अनिश्चयवाचक सर्वनाम कहते हैं।जैसे- कोई, कुछ, किसी।उदाहरण: "दरवाजे पर कोई खड़ा है।"
4. प्रश्नवाचक सर्वनाम -प्रश्न पूछने के लिए जिन सर्वनाम शब्दों का प्रयोग किया जाता है, उन्हें प्रश्नवाचक सर्वनाम कहते हैं।जैसे- कौन,किसने, किसे।उदाहरण: "बाहर कौन आया है?"
5. संबंधवाचक सर्वनाम -जो सर्वनाम वाक्य में प्रयुक्त किसी अन्य सर्वनाम या संज्ञा से संबंध बताते हैं, उन्हें संबंधवाचक सर्वनाम कहते हैं।जैसे- जो-सो, जिसकी-उसकी।उदाहरण: "जो बोएगा, सो काटेगा।"
6. निजवाचक सर्वनाम -जिन सर्वनामों का प्रयोग कर्ता स्वयं अपने (निज) लिए करता है, उन्हें निजवाचक सर्वनाम कहते हैं।जैसे- स्वयं, खुद, अपने आप।उदाहरण: "मैं स्वयं (खुद) चला जाऊंगा।"
वाक्यों में से सर्वनाम शब्द छाँटिए और उनका भेद लिखिए-
1.मैं कल सुबह ही मुंबई के लिए निकलूँगा।
2.जैसा बोगे, वैसा ही काटोगे।
3.यह गाड़ी बहुत तेज़ चलती है।4.दाल में कुछ काला ज़रूर है।5.उसने अपना गृहकार्य अपने आप पूरा कर लिया।
रिक्त स्थान पूर्ति-
1.____ कल बहुत सुंदर चित्र बनाया था। (पुरुषवाचक सर्वनाम भरिए)
2.देखो तो, अलमारी के पीछे ____ छिपा है। (अनिश्चयवाचक सर्वनाम भरिए)
3.तुम बाज़ार से हमारे लिए ____ लाए हो? (प्रश्नवाचक सर्वनाम भरिए)
4.____ जैसा करोगे, ____ वैसा भरोगे। (संबंधवाचक सर्वनाम भरिए)
5.गांधी जी अपने सारे काम ____ करते थे। (निजवाचक सर्वनाम भरिए)
6.सुनिए, ____ घर का रास्ता कहाँ जाता है? (निश्चयवाचक सर्वनाम भरिए)
7.मुझे खाने के लिए ____ मीठा दे दो। (अनिश्चयवाचक सर्वनाम भरिए)
____ शोर मचा रहा है, उसे शांत करो। (संबंधवाचक सर्वनाम भरिए)आज स्कूल में ____ परीक्षा है? (प्रश्नवाचक सर्वनाम भरिए)तुम चिंता मत करो, मैं ____ वहाँ चला जाऊँगा। (निजवाचक सर्वनाम भरिए)
Comments
Post a Comment