class 9 ||

 पावस ऋतु थी, पर्वत प्रदेश,

  पल-पल परिवर्तित प्रकृति-वेश ।

  मेखलाकार पर्वत अपार

 अपने सहस्र दृग-सुमन फाड़़,

 अवलोक रहा है बार-बार

नीचे जल में निज महाकार,

जिसके चरणों में पला ताल

दर्पण-सा फैला है विशाल ।

 

1.पर्वत के चरणों में क्या स्थित है?

(क) एक विशाल मैदान

(ख) एक तालाब

(ग) एक सुंदर बगीचा

(घ) एक गहरी नदी

2.प्रकृति के स्वरूप में पल-पल परिवर्तन क्यों हो रहा है ?

(क) बादल के कारण                  (ख) वर्षा के कारण

(ग) धूप के कारण                       (घ) वर्षा ऋतु के कारण

3.तालाब की तुलना किससे की गई है और क्यों?

(क) आकाश से, क्योंकि वह नीला है

(ख) नदी से, क्योंकि उसका पानी बह रहा है

(ग) दर्पण (आईने) से, क्योंकि उसका जल स्वच्छ और पारदर्शी है

(घ) समुद्र से, क्योंकि वह बहुत बड़ा है

 4.मेखलाकार' शब्द का क्या तात्पर्य है?

(क) सीधे खड़े पहाड़

(ख) करधनी के आकार की गोलाकार पर्वत श्रृंखला

(ग) ऊंचे वृक्ष

(घ) गोल पत्थरों का समूह


1 हरिहर काका" कहानी के माध्यम से लेखक ने समाज की किस समस्या को उजागर किया है?

2.कहानी के अंत में हरिहर काका ने क्या निर्णय लिया और क्यों? इस निर्णय का क्या महत्व है?

3.पर्वत प्रदेश में पावस" कविता के आधार पर वर्षा ऋतु में पर्वतीय प्रदेश के प्राकृतिक सौंदर्य का वर्णन अपने शब्दों में कीजिए।


पावस ऋतु थी, पर्वत प्रदेश,

पल-पल परिवर्तित प्रकृति-वेश ।

मेखलाकार पर्वत अपार

अपने सहस्र दृग-सुमन फाड़़,अवलोक रहा है बार-बार

नीचे जल में निज महाकार,

जिसके चरणों में पला ताल

दर्पण-सा फैला है विशाल ।

 

1.पर्वत के चरणों में क्या स्थित है?

(क) एक विशाल मैदान

(ख) एक तालाब

(ग) एक सुंदर बगीचा

(घ) एक गहरी नदी

2.प्रकृति के स्वरूप में पल-पल परिवर्तन क्यों हो रहा है ?

(क) बादल के कारण                  (ख) वर्षा के कारण

(ग) धूप के कारण                       (घ) वर्षा ऋतु के कारण

3.तालाब की तुलना किससे की गई है और क्यों?

(क) आकाश से, क्योंकि वह नीला है

(ख) नदी से, क्योंकि उसका पानी बह रहा है

(ग) दर्पण (आईने) से, क्योंकि उसका जल स्वच्छ और पारदर्शी है

(घ) समुद्र से, क्योंकि वह बहुत बड़ा है

 4.मेखलाकार' शब्द का क्या तात्पर्य है?

(क) सीधे खड़े पहाड़

(ख) करधनी के आकार की गोलाकार पर्वत श्रृंखला

(ग) ऊंचे वृक्ष

(घ) गोल पत्थरों का समूह


गद्यांश:


गीत के स्वर बह रहे थे। वह विकल-सा उस तरफ बढ़ता गया। अंततः उसकी नज़र एक युवती पर पड़ी जो ढलती हुई शाम के सौंदर्य में बेसुध, एकटक समुद्र की लहरों पर डूबते आकर्षक रंगों को निहारते हुए गा रही थी। उसे ज्ञात ही न हो सका कि कोई अजनबी युवक उसे निःशब्द निहार रहा है। अचानक एक ऊँची लहर उठी और उसे भिगो गई। वह हड़बड़ाकर गाना भूल गई। तभी उसने अपने कानों में गूँजती गंभीर आवाज़ सुनी— "तुमने अचानक इतना मधुर गाना अधूरा क्यों छोड़ दिया?"


प्रश्न


(क) सही विकल्प चुनिए-


1. युवती कहाँ बैठकर गीत गा रही थी?


(क) जंगल में

(ख) समुद्र तट पर

(ग) नदी किनारे

(घ) पर्वत पर

2. युवती का गीत क्यों रुक गया?


(क) उसे किसी ने बुलाया।

(ख) ऊँची लहर ने उसे भिगो दिया।

(ग) उसका गला बैठ गया।

(घ) शाम हो गई।

3. गद्यांश के अनुसार तताँरा युवती की ओर क्यों बढ़ा?


(क) उसने युवती को पहले से पहचान लिया था।

(ख) वह समुद्र की लहरें देखने गया था।

(ग) मधुर गीत के स्वरों ने उसे अपनी ओर आकर्षित किया।

(घ) युवती ने उसे अपने पास बुलाया।

4 तताँरा द्वारा बार-बार गीत पूरा करने का आग्रह उसके किस गुण को सबसे अधिक प्रकट करता है?

(क) हठ और अभिमान

(ख) संगीत-प्रेम एवं सहज आकर्षण

(ग) क्रोध और अधीरता

(घ) चंचल स्वभाव

Comments