1.विदेशों से आयातित और बेहद कीमती गाड़ियाँ आज यहाँ प्रदर्शनी में रखी गई हैं।
आयातित और बेहद कीमती
2.मुसीबत में फँसे सैकड़ों लोगों में से कुछ ही सुरक्षित बाहर निकल पाए।
मुसीबत में फँसे सैकड़ों लोगों में से
3.घायलों की सेवा करने वाला वह परोपकारी युवक आज सुबह अचानक लापता हो गया।
घायलों की सेवा करने वाला वह
4.नदी का पानी कल-कल करता हुआ लगातार बहता जा रहा था।
कल-कल करता हुआ लगातार
5.अत्यधिक क्रोध में भरा हुआ शिकारी बहुत धीमी आवाज़ में और फूँक-फूँककर कदम रख रहा था।
अत्यधिक क्रोध में भरा हुआ शिकारी
6.बगीचे के कोने में खिला हुआ अत्यंत सुंदर लाल गुलाब का फूल मुरझा गया।
7.परीक्षा में असफल होने की ग्लानि से घुट-घुटकर जीने वाले तुम आज खुश क्यों हो?
8.वह लगातार कई घंटों तक बिना रुके और लगातार लिखता ही चला गया।
9.कमरे में सो रहा लड़का मेरा भाई है।"
नीचे दिए गए सामासिक पदों का सही विग्रह कीजिए और समास का नाम (भेद) बताइए:
शताब्दी
यथासाध्य
शीतोष्ण
विद्याधन
समस्त पद बनाइए और उसका समास भेद भी लिखिए:
भाई और बहन
नीला है कंठ जिसका (अर्थात शिव)
शरण में आया हुआ
महान है जो राजा
धन से हीन
मन से गढ़ा हुआ
वाक्य का भेद पहचानिए
जैसे ही सिपाही ने चोर को देखा, वैसे ही उसने उसे पकड़ने के लिए दौड़ लगा दी।
मुसीबत आने पर बहादुर लोग घबराते नहीं बल्कि डटकर सामना करते हैं।
परिश्रम करने वाले छात्र को परीक्षा में अवश्य सफलता मिलती है।
यद्यपि वह बहुत अमीर है, तथापि वह बेहद कंजूस और लालची है।
नीचे दिए गए वाक्यों को निर्देश के अनुसार बदलिए:
"सफेद कपड़े पहने हुए व्यक्ति को सबने नेता समझ लिया।" (मिश्र वाक्य में बदलिए)
"सूर्य अस्त हुआ और चारों ओर अंधकार फैल गया।" (सरल वाक्य में बदलिए)
"शिक्षक के कक्षा में आते ही सभी छात्र शांत हो गए।" (संयुक्त वाक्य में बदलिए)
"जो छात्र मेहनत नहीं करते, वे जीवन में कभी सफल नहीं हो पाते।" (संयुक्त वाक्य में बदलिए)
कक्षा में अव्वल आने के लिए कोई आसान तरीका नहीं होता, इसके लिए ____ पड़ता है।
दिए गए शब्दों से भाववाचक संज्ञा बनाकर रिक्त स्थान भरिए:
राधिका की ____ सबको अच्छी लगती है। (हँसना)
इस पहाड़ की ____ बहुत अधिक है। (ऊँचा)
श्रीकृष्ण और सुदामा की ____ अमर है। (मित्र)
मुझे अपने ____ के दिन याद आते हैं। (बच्चा)
संज्ञा शब्द पहचानिए और भेद लिखिए-
ताजमहल आगरा में स्थित है।क्रोध इंसान का सबसे बड़ा शत्रु है।
सोने की कीमत दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है।
हमारे विद्यालय की कबड्डी टीम ने मैच जीत लिया।
भाववाचक संज्ञा में बदलिए-
मित्र → ____
दास → ____
थकना → ____
बड़ा → ____
नीचे दिए गए वाक्यों में से सर्वनाम शब्द पहचानिए और उनका सही भेद लिखिए:
यह घर बहुत पुराना है, पर इसे मजबूत बनाया गया है।
आप कल हमारे घर आइए, आप ही से कुछ जरूरी सलाह लेनी है।
जिसकी लाठी, उसकी भैंस वाली कहावत यहाँ चरितार्थ होती है।
कोई रो रहा है, जरा जाकर देखो कि क्या बात है।
वे बच्चे मैदान में खेल रहे हैं, उन्हें बुलाकर लाओ।
मैंने स्वयं ही अपना सारा सामान रख लिया है।
दूध में कुछ गिर गया है, इसलिए कोई इसे पी नहीं रहा।
यह मेरी कार है और वह तुम्हारी साइकिल है।
निम्नलिखित वाक्यों में से सर्वनाम शब्द छाँटकर उसके भेद लिखिए-
(i) "झूरी अपने बैलों पर यह आक्षेप न सुन सका-नमकहराम क्यों हैं?"
(ii) “तुम मुझे इतना स्वार्थी समझते हो, हीरा?"
(iii) "जो बलवान है, वही जीतेगा।"
(iv) "हैट टाँगने के लिए कोई भी खूँटी काम दे सकती है।"
(v) "आज मुझे नमिता और अमिता के लिए आदर्श निबंध लिखना होगा।"
(vi) “पर क्या वे इतने सुहावने होते हैं कि उन पर पाँच पेज लिखे जा सकें?"
(vii) "इसलिए मैंने निबंधशास्त्र के कई आचार्यों की रचनाएँ देखीं।"
(viii) "पर लिखूँ कैसे ?"
(ix) "पर यह कौन जानता था कि 'दूर के ढोल सुहावने' पर भी निबंध लिखने की आवश्यकता होगी।"
(x) "अब तो मुझे अपने ही ज्ञान पर विश्वास कर लिखना होगा।"
(xi) "क्या सचमुच हिंदी के सब विज्ञ लेखक पहले से अपने-अपने निबंधों के लिए रूपरेखा तैयार कर लेते हैं?"
ससाने दोनों के सामने फिर वही सूखा भूसा लाया गया। दोनों शांत खड़े रहे। घर के लोग भोजन करने लगे। उस समय एक छोटी-सी लड़की दो रोटियाँ लिए निकली और दोनों के मुँह में देकर चली गई। उस एक रोटी से इनकी भूख तो क्या शांत होती, पर दोनों के हृदय को मानो भोजन मिल गया। यहाँ भी किसी सज्जन का वास है। लड़की भैरों की थी। उसकी माँ मर चुकी थी। सौतेली माँ उसे मारती रहती थी, इसलिए बैलों से उसे एक प्रकार की आत्मीयता हो गई थी।"
कथन (A): प्रेमचंद के अनुसार समाज में सीधेपन और अत्यधिक सहनशीलता को बेवकूफी समझा जाता है।
कारण (R): गधा अपने अत्यंत सीधे स्वभाव के कारण ही ऋषियों-मुनियों जैसी पदवी पाने के बाद भी गधा कहलाता है।
कथन (A): छोटी लड़की द्वारा दी गई केवल एक-एक रोटी से हीरा और मोती के हृदय को मानो तृप्ति या भोजन मिल गया।
कारण (R): वह छोटी लड़की भैरों की बेटी थी, जिसकी सगी माँ मर चुकी थी और सौतेली माँ उसे हमेशा मारती रहती थी ।
प्रश्न 1: घर के लोग जब भोजन करने लगे, तब बैलों के सामने क्या खाने को दिया गया था?
(A) हरा चारा और खली
(B) चोकर और पानी
(C) केवल सूखा भूसा
(D) रोटियाँ और गुड़
प्रश्न 2: छोटी लड़की द्वारा दी गई रोटियों का बैलों पर क्या प्रभाव पड़ा?
(A) उनकी शारीरिक भूख पूरी तरह मिट गई।
(B) उनके पेट में तेज़ दर्द होने लगा।
(C) उनके शारीरिक कष्ट बढ़ गए।(D) उनकी भूख तो शांत नहीं हुई, परंतु उनके हृदय को आत्मिक संतोष (भोजन) मिल गया।
प्रश्न 3: बैलों ने यह क्यों सोचा कि "यहाँ भी किसी सज्जन का वास है"?
(A) क्योंकि गया ने उन्हें बहुत अच्छा भोजन दिया था।
(B) क्योंकि एक छोटी बच्ची ने उन्हें संकट में निस्वार्थ प्रेम और रोटियाँ दी थीं।
(C) क्योंकि झूरी उन्हें वापस लेने आ गया था।
(D) क्योंकि वहाँ के लोग बहुत सीधे थे।
प्रश्न 4: गद्यांश के अनुसार छोटी लड़की का बैलों से आत्मीयता (लगाव) होने का मुख्य कारण क्या था?
(A) लड़की को जानवरों से बहुत प्यार था।
(B) लड़की की सौतेली माँ उसे मारती थी, जिससे उसका और बैलों का दुःख एक जैसा था।
(C) लड़की गया के डर से बैलों की सेवा कर रही थी।
(D) बैलों ने लड़की की जान बचाई थी।
प्रश्न 5: यह छोटी लड़की किसकी बेटी थी?
(A) झूरी की
(B) गया की
(C) भैरों की
(D) दड़ियल कसाई की
दोनों बैलों का ऐसा अपमान कभी न हुआ था। झूरी इन्हें फूल की छड़ी से भी न छूता था। उसकी टिटकार पर दोनों उड़ने लगते थे। यहाँ मार पड़ी। आहत-सम्मान की व्यथा तो थी ही, उस पर मिला सूखा भूसा ! नाँद की तरफ आँखें तक न उठाई। दूसरे दिन गया ने बैलों को हल में जोता, पर इन दोनों ने जैसे पाँव न उठाने की कसम खा ली थी। वह मारते-मारते थक गया; पर दोनों ने पाँव न उठाया। एक बार जब उस निर्दयी ने हीरा की नाक पर खूब डंडे जमाए, तो मोती का गुस्सा काबू के बाहर हो गया। हल लेकर भागा। हल, रस्सी, जुआ, जोत, सब टूट-टाट कर बराबर हो गया। गले में बड़ी-बड़ी रस्सियाँ न होतीं, तो दोनों पकड़ाई में न आते।
(i) किसने बैलों का अपमान किया था? उचित विकल्प का चयन कीजिए-
1. किसानों ने
2. झूरी के साले गया ने
3. झूरी ने
4. झूरी की पत्नी ने
विकल्प
(क) कथन 1 और 4 सही हैं।
(ख) केवल कथन 2 सही है।
(ग) 1, 3 और 4 सही हैं।
(घ) 1, 2 और 3 सही हैं।
ii) हीरा और मोती किस भाषा को समझते थे?
(क) डाँट-डपट वाली भाषा को
(ख) मान-सम्मान वाली भाषा को
(ग) प्रेमभरी भाषा को
(घ) मन को प्रसन्न करने वाली भाषा को
(iii) बैलों ने अपना विरोध कैसे प्रकट किया?
(क) न भूसा खाया, न खेत जोते
(ख) नाँद की तरफ देखा भी नहीं
(ग) पाँव न उठाकर
(घ) हल सहित भागकर
iv) कथन (A) और कारण (R) को पढ़कर उपयुक्त विकल्प चुनिए-
कथन (A): झूरी की टिटकार पर दोनों बैल उड़ने लगते थे।
कारण (R): झूरी ने कभी भी बैलों का अपमान नहीं किया था।
(क) कथन (A) गलत है, किंतु कारण (R) सही है।
(ख) कथन (A) और कारण (R) दोनों ही गलत हैं।
(ग) कथन (A) सही है और कारण (R) कथन (A) की सही व्याख्या है।
(घ) कथन (A) सही है, किंतु कारण (R) कथन (A) की सही व्याख्या नही है।
(v) मोती ने अपना क्रोध प्रकट किया- उचित विकल्प का चयन कीजिए-
1. खेतों में काम न करके।
2. चारा न खाकर ।
3. हल, रस्सी, जुआ, जोत सब लेकर भागकर ।
4. रस्सी तुड़वाकर ।
विकल्प
(क) कथन 1 और 2 सही हैं।
(ख) 1, 2 और 4 सही हैं।
(ग) केवल कथन 3 सही है।
(घ) 2, 3 और 4 सही हैं।
Comments
Post a Comment