Class 9 ||

 हिंदी भाषा में मुख्य रूप से कितने प्रकार के उपसर्गों का प्रयोग होता है? उनके नाम लिखिए।


निम्नलिखित शब्दों में से उपसर्ग और मूल शब्द अलग करके लिखिए:

अत्यंत 

उद्गम 

प्रत्येक 

परिवर्तन 

अभ्युदय 

उज्ज्वल 

संतोष 

अप्रत्यक्ष 

उन्मूलन 

अनुच्छेद 

अन्वेषण 

स्वागत



बहुविकल्पीय प्रश्नोत्तर


निम्नलिखित प्रश्नों के सही उत्तर चुनिए-


1. 'लेखन की प्रक्रिया के बारे में लेखक का क्या कहना है?


(क) लेखन बिना किसी सोच के होता है

(ख) लेखन में विचारों और शब्दों का चयन महत्वपूर्ण होता है

(ग) लेखन केवल कागज पर शब्द लिखने की प्रक्रिया है

(घ) लेखन केवल अपने अनुभवों को लिखने का काम है


2. 'दूर के बोल सुहावने होते हैं' लोकोक्ति का क्या अर्थ है?


(क) दूर का कोई भी विषय आकर्षक नहीं होता

(ख) दूर के विचार और बातें अधिक सुंदर और आकर्षक लगती हैं

(ग) दूर के व्यक्ति कभी अच्छे नहीं होते

(घ) दूर के विचारों को सही तरीके से समझा जा सकता है


3. लेखक ने निबंध लिखने के लिए किसे सबसे अधिक महत्त्व दिया है?


(क) शब्दों के चयन को

(ख) लेखन की लंबाई को

(ग) विषय को

(घ) सामग्री और शैली को


4. अंग्रेजी के निबंधकारों के बारे में लेखक का क्या कहना?


(क) उनके निबंध पूर्ण रूप से शास्त्रीय होते हैं

(ख) उनके निबंध का आधार केवल कल्पना है

(ग) उनके निबंध लेखन में जीवन का वास्तविक अनुभव होता है

(घ) उनके निबंध अमूर्त और सिद्धांत आधारित होते हैं


5. "मुझे आज लिखना ही पड़ेगा" यह वाक्य लेखक के विषय में क्या दर्शाता है?


(क) वे लेखन के लिए पूरी तरह से तैयार हैं

(ख) चे लेखन के लिए प्रेरित नहीं हैं

(ग) वे लेखन के लिए बाध्य हैं

(घ) वे लेखन के लिए परेशान है


लघुत्तरीय प्रश्नोत्तर

1. लेखक के अनुसार निबंध लिखने की विशेष मानसिक स्थिति क्या होती है?

2. आदर्श निबंध की शैली कैसी होनी चाहिए?

4. मानटेन की निबंध पद्धति की क्या विशेषता है?

5. अमीर खुसरो की किस चतुराई का उदाहरण दिया है?

6. लेखक ने जीवन को प्रगतिशील क्यो कहा है?

Comments