पाठांश आधारित प्रश्न
निम्नलिखित काव्यांशों को ध्यानपूर्वक पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए-
(क) तरु-तृण-वन-लता वसन,
अंचल में खचित सुमनः
गंगा ज्योतिर्जल-कण
धवल धार हार गले।
1. 'तरु-तृण-वन-लता वसन' में 'वसन' शब्द का क्या अर्थ है?
(क) आभूषण
(ख) वस्त्र
(ग) मुकुट
(घ) माला
2. इस काव्यांश में भारत माता के अंचल में क्या जड़ा हुआ बताया गया है?
(क) मोती
(ख) रत्न
(ग) सुमन
(घ) तारे
3. कवि ने गंगा की धवल धारा की तुलना किससे की है?
(क) मुकुट से
(ख) हार से
(ग) कमल से
(धा) चादर से
4. 'तरु-तृण-वन-लता' का प्रयोग किस भाव को प्रकट करता है?
(क) युद्ध और पराक्रम
(ख) भारत की प्राकृतिक समृद्धि
(ग) दुख और निराशा
(घ) सामाजिक संघर्ष
5. काव्यांश में कौन-सा अलंकार प्रमुख रूप से दिखाई देता है?
(क) मानवीकरण
(ख) विरोधाभास
(ग) श्लेष
(घ) यमक
6. निम्नलिखित कथन (A) तथा कारण (R) को ध्यानपूर्वक पढ़िए और दिए कए विकल्पों में से सही विकल्प चुनकर लिखिए-
कथन (A): काव्यांश में भारतमाता को एक सजीव, सुसज्जित नारी के रूप में प्रस्तुत किया गया है।
कारण (R): कवि ने पेड़-पौधों को उनके वस्त्र, फूलों को अंचल की शोभा और गंगा को गले का हार बताया है।
(क) कथन (A) सही है. किंतु कारण (R) गलत है।
(ख) कथन (A) तथा कारण (R) दोनों गलत हैं।
(ग) कथन (A) सही है और कारण (R) उसकी सही व्याख्या करता है।
(घ) कथन (A) गलत है, किंतु कारण (R) सही है।
बहुविकल्पीय प्रश्न
निम्नलिखित प्रश्नों के सही उत्तर चुनकर लिखिए-
1. कविता में 'भारति' शब्द किसके लिए प्रयुक्त हुआ है?
(क) नदियों के लिए
(ख) भारत माता के लिए
(ग) गंगा नदी के लिए
(घ) हिमालय के लिए
2. 'कनक शस्य-कमलघरे पद में भारत की किस विशेषता का वर्णन है?
(क) वीरता और युद्ध शक्ति का
(ख) प्राकृतिक सौंदर्य और समृद्धि का
(ग) धार्मिक संघर्ष का
(घ) राजनीतिक व्यवस्था का
3. कविता में समुद्र भारत माता के लिए क्या करता हुआ दिखाया गया है?
(क) मुकुट सजाता हुआ
(ख) चरण धोता हुआ
(ग) हार पहनाता हुआ
(घ) वस्त्र बुनता हुआ
4. 'तरु-तृण-वन-लता वसन' का क्या आशय है?
(क) भारत में केवल वन ही वन है
(ख) पेड़-पौधे भारत माता के वस्त्र समान है।
(ग) लोग वन में रहते हैं
(घ) वन भारत का शत्रु है
5. 'मुकुट शुभ्र हिम-तुषार' में किसका उल्लेख है?
(क) समुद्र का
(ख) गंगा का
(ग) हिमालय का
(घ) लंका का
6. इस कविता का मुख्य भाव क्या है?
(क) प्रकृति का विनाश
(ख) भारत की दीनता का चित्रण
(ग) भारत माता की महिमा, सौंदर्य और गौरव का गान
(घ) युद्ध की तैयारी का वर्णन
7. निम्नलिखित कञ्चन (A) तथा कारण (R) को ध्यानपूर्वक पढ़िए और दिए गए विकल्पों में से सही विकल्प चुनकर लिखिए-
कथन (A): इस कविता में भारत माता का चित्रण प्राकृतिक सौंदर्य को दिखाते हुए किया गया है।
कारण (R): कवि ने गगा को उनके गले का हार, हिमालय को उनका मुकुट और वन-लताओं को उनके वस्त्र के रूप में चिति किया है।
अन्यीय प्रश्न
प्रश्नों के सही उत्तर चुनकर लिखिए-
परशुराम किस बात पर क्रोधित हुए थे?
(क) जनक के मौन रहने पर
(ख) शिवधनुष के टूटने पर
(ग) राजाओं के आने पर
(घ) सीता के स्वयंवर पर
ओराम ने धनुष तोड़ने वाले के विषय में क्या कहा?
(क) वह मेरा मित्र है
(ख) वह कोई राजा है
(ग) वह आपका एक दास होगा
(घ) वह सभा में उपस्थित नहीं है
शशुराम किस राजा की सभा में पधारे थे?
(क) राजा दशरथ की
(ख) राजा जनक की
(ग) राजा इंद्र की
(घ) राजा सहस्रबाहु की
मुनि के कठोर वचन सुनकर कौन मुस्कराए?
(क) जनक
(ख) राम
(ग) लक्ष्मण
(घ) सीता
लक्ष्मण ने अपने बचपन के बारे में क्या कहा?
(क) उन्होंने बहुत युद्ध जीते थे
(ग) उन्होंने अनेक गुरुओं से शिक्षा पाई थी
(ख) उन्होंने बहुत धनुष तोड़े थे
(घ) उन्होंने कभी क्रोध नहीं किया था
परशुराम ने लक्ष्मण को किस रूप में संबोधित किया?
(क) मुनि बालक
(ख) नृप बालक
(ग) सेवक बालक
(घ) वीर बालक
'त्रिपुरारि धनु' निम्न में से किसका धनुष है?
(क) विष्णु का
(ख) इंद्र का
(ग) शिव का
(घ) परशुराम का
Comments
Post a Comment