उपसर्ग || Upsarg || कक्षा 9 || कक्षा 10 || अभ्यास प्रश्नोत्तर || अभ्यास प्रश्न || उपसर्ग के रूप || Upsarg Ke Roop || Knowing Hindi || knowinghindi.blogspot.com ||
उपसर्ग
मूल शब्दों में कुछ शब्दांशों या शब्दों को जोड़कर नए शब्दों की रचना की जाती है | यह रचना दो प्रकार से होती है – 1) उपसर्ग द्वारा
2) प्रत्यय द्वारा
उपसर्ग - उपसर्ग मे
शब्दों के प्रारंभ में जुड़कर उनके अर्थ में विशेषता उत्पन्न करने वाले शब्दांशों को उपसर्ग कहते हैं। इन उपसगों का स्वतंत्र रूप से कोई महत्व नहीं होता, अर्थात इनका प्रयोग स्वतंत्र रूप से नहीं किया जाता। उपसर्ग शब्दों के साथ जुड़कर नवीन शब्दों का निर्माण करते हैं।
आ उपसर्ग ,हार मूलशब्द - आहार (नवीन शब्द)
उपसर्ग के प्रकार -
1.संस्कृत के उपसर्ग (तत्सम)
अति, अधि, उन्, दुर्, निह दुस् आदि
2. हिंदी के उपसर्ग (तद्भव)
अ, अध, दु ,नि, भर आदि
उर्दू के उपसर्ग- कम, बद, गैर आदि
अंग्रेजी के उपसर्ग- संघ, डिप्टी, चीफ आदि
उपसर्ग के प्रयोग संबंधी ध्यान देने योग्य बातें-
उपसर्गो के द्वारा नवीन शब्दों की रचना होती है।
स्वतंत्र रूप से इनका कोई विशेष महत्व नहीं होता।
उपसर्ग शब्दों के आरंभ में जुड़ते हैं। कभी-कभी एक से अधिक उपसर्ग शब्द के साथ जुड़कर एक नवीन शब्द की रचना करते हैं।
उपसर्गों द्वारा शब्द निर्माण निम्न प्रकार से होता है-
जीवन आजीवन 'आ' उपसर्ग + मरण आमरण गमन आगमन
स्पष्ट है कि 'आ' उपसर्ग ने 'जीवन', 'मरण' तथा 'गमन' मूलशब्दों के साथ जुड़कर इनके अर्थों में परिवर्तन कर दिया, जिससे शब्दों के अर्थ में विशेषता उत्पन्न हो गई है। इस प्रकार 'आजीवन', 'आमरण' तथा 'आगमन' जैसे नवीन शब्दों का सृजन हुआ।
उपसर्ग के प्रकार –
संस्कृत के उपसर्ग -
संस्कृत उपसर्गों से बने कुछ और शब्द-
उपसर्ग अर्थ नए शब्द
अ अभाव अपवित्र , अधर्म
अंतर् भीतर अंतर्गत , अंतर्मन
अधि श्रेष्ठ अधिकार , अधिपति
अनु पीछे अनुगमन , अनुकूल
अप बुरा अपमान , अपयश
अव बुरा अवगुण , अवरोध
आ तक आजन्म , आजीवन
उत् ऊपर उन्नति , उत्थान
उप गौण उपचार , उपसर्ग
कु बुरा कुमार्ग , कुपात्र
अध: नीचे अधोगति , अधोपतन
अति बहुत अतिशय , अतिरिक्त
दुर् बुरा दुर्बल , दुर्गम
हिंदी के
उपसर्ग
उपसर्ग अर्थ उपसर्ग युक्त शब्द
स सहित सफल, सशक्त
भर पूरा भरपेट
, भरपूर
बिन निषेध बिनचाहा , बिनदेखा
कु बुरा कुदृष्टि , कुसंग
आ साथ आहट
, आक्रमण
अध आधा अधखाया, अधपका
पर दूसरी पीढ़ी का परदादा , परनाना
सु अच्छा सुपुत्र , सुगंध
उर्दू के उपसर्ग
उपसर्ग अर्थ उपसर्ग युक्त
शब्द
कम थोड़ा कमजोर , कमबख्त
खुश अच्छा खुशनुमा, खुशनसीब
ना नहीं नाइंसाफी, नालायक
ब/बा के साथ बदौलत , बाइज्जत
बद बुरा बदनियत, बदकिस्मत
बे अभाव बेहाल, बेखटके
सब – अधीन – सबइंस्पेक्टर , सबरजिस्ट्रार
वॉइस – उप – वाइसचांसलर , वाइसप्रेसिडेंट
चीफ़ – मुख्य – चीफ़सेक्रेटरी , चीफ़जस्टिस
प्रश्न अभ्यास
निम्नलिखित वाक्यों
में उपसर्गयुक्त शब्द लिखिए –
1)
यदि कोई आपके साथ दुर्व्यवहार करे तो भी आप उसका सम्मान
करें |
2)
सच्ची मनुष्यता अविश्वास और अनास्था से नहीं मिलती |
3) वह अपने पुरुषार्थ के बल पर आकाश में विचरण करने लगा है |
4)
सत्य का स्वरूप प्रगतिशील व सुखदायक है |
5)
संदीप खुशमिजाज है जबकि सुदीप बदमिजाज है |
निम्नलिखित वाक्यों में कोष्ठक
में दिए गए शब्दों में उचित उपसर्ग लगाकर लिखिए -
1)
बड़े-बड़े महलों के .............(शेष) हमें उस काल के वैभव
की याद दिलाते हैं |
2)
रॉकेट बनाने के लिए ................(आधुनिक) सामग्री का
प्रयोग किया गया |
3)
यदि तुम कल...............(हाजिर) रहे तो जजसाहब एकतरफ़ा
फैसला सुना देंगे |
4)
जलेबी की यह दुकान बहुत .......(सिद्ध) है|
5)
प्रेमचंद की कृतियों का अनेक ..........(देशी) भाषाओँ मे
अनुवाद किया गया है |
निम्नलिखित शब्दों में
मूलशब्द व उपसर्ग अलग करके लिखिए –
1)
प्रदर्शन 6)
दुर्घटना
2)
अनुराग 7) सद्गुण
3)
उपवन 8)
निर्मल
4)
कुपुत्र 9)
दुस्साहस
5)
सत्संग 10)
दरअसल
निम्नलिखित उपसर्गों का
प्रयोग करके दो-दो शब्द लिखिए –
1)
प्रति
2)
सु
3)
अभि
4)
वि
5)
उत्
कार्यपत्र
प्रश्न 1) उचित उपसर्ग लगाकर नए शब्द बनाइए-
- मान
- न्याय
- आदर
- सिद्ध
- लिखित
प्रश्न 2:
निम्नलिखित शब्दों में उपसर्ग पहचानकर
लिखिए-
- उपकार -
- प्रगति -
- अनुशासन-
4. 4. निर्दोष-
5. दुराचार-
प्रश्न 3:
सही मिलान कीजिए-
|
स्तंभ
A |
स्तंभ B |
|
1. अनु |
(क) बुरा |
|
2. दु |
(ख) पीछे |
|
3. परा |
(ग) अच्छा |
|
4. सु |
(घ) बाद में |
|
5. प्रति |
(ङ) विरोध |
प्रश्न 4:
दिए गए उपसर्गों से नए शब्द बनाइए-
- प्र - __________________
- उप - ________ __________
- सु - __________________
- दुर् - _______ __________
- अनु - ________ __________
प्रश्न 5:
सही विकल्प चुनिए-
- निम्न में से उपसर्ग युक्त शब्द कौन-सा है?
(क) विद्यालय
(ख) अनुशासन
(ग) पुस्तक
(घ) खिलौना - “असफल”
शब्द में उपसर्ग
है—
(क) अ
(ख) सफल
(ग) फल
(घ) सफ
प्रश्न 6: उपसर्ग
की परिभाषा उदाहरण सहित
लिखिए।
प्रश्न 7:
उपसर्ग और मूल शब्द अलग कीजिए –
1. अत्यंत-
2. प्रत्येक-
3. निर्दोष-
4.
भरपेट-
5. दुर्गम-

Comments
Post a Comment