विराम चिह्न
विराम शब्द का
मूल अर्थ है 'ठहराव' आ 'आराम'।
व्याकरण रचना शास्त्र में इसे विराम कहते हैं।
विराम का अर्थ
है-रुकना या विश्राम करना। हम अपने भावों को व्यका करते समय बीच-बीच में रुकते हैं, इसे
ही विराम कहते हैं और इस विराम के लिए निश्चित किए गए संकेत चिह्नों को विराम
चिह्न कहते हैं।
यह लेखक व पाठक
को यह बताने या समझाने की अनुमति देता है कि वाक्य कहीं समाप्त होता है, कहीं
रुकना है, कम रुकना है आदि। मौखिक या लिखित भाषा में अर्थ
अभिव्यक्ति के लिए प्रयोग किए जाने वाले विशिष्ट चिह्नों को विराम चिहन कहते
हैं।
विराम चिह्न
केवल विराम अथवा ठहराव को ही व्यक्त नहीं करते बल्कि वाक्य के बीच पदों अथवा
वाक्यांशों में लगकर विभिन्न भावो के संप्रेषण में भी सहायक सिद्ध होते हैं।
प्रमुख विराम-चिह्न
1. अल्प-विराम
(,)
इसका प्रयोग
वाक्य के बीच में बहुत थोड़े समय के रुकने के लिए, समान
शब्दों, वाक्यों और उपवाक्यों को अलग करने के लिए किया
जाता है। जैसे-
मुझे पेंसिल, कलम
और पुस्तक चाहिए। (शब्द)
परिश्रम करो, फल
अवश्य मिलेगा। (उपवाक्य)
2. अर्ध-विराम
(;)
जहाँ अल्पविराम
की अपेक्षा अधिक समय तक रुकना पड़े, वहीं
इसका प्रयोग किया जाता है। जैसे-
सूर्योदय हो गया; अंधकार
न जाने कहाँ चला गया ?
कठिन परिश्रम करो; परीक्षा निकट है।
3. पूर्ण-विराम
(।)
किसी कथन के
पूर्ण होने पर वाक्य के अंत में इसका प्रयोग किया जाता है। जैसे-
मैंने
कविता-प्रतियोगिता में भाग लिया।
मेरा भाई
परिश्रमी है।
4. प्रश्नवाचक
(?)
जब वाक्य में कब, कहाँ, कैसे, क्या
आदि का प्रयोग करते हुए प्रश्न पूछे जाते हैं, तब वाक्य
के अंत में इस चिह्न का प्रयोग किया
जाता है। जैसे-
दरवाजे पर कौन खड़ा है?
आज आपने क्या
खाया ?
5.
विस्मयादिबोधक (!)
इसका प्रयोग
हर्ष, शोक, विस्मय, घृणा आदि
मनोभावों को प्रकट करने के लिए किया जाता है। जैसे-
हाय! सुनामी
लहरों ने सब कुछ नष्ट कर दिया।
वाह! बड़ा मजा आया।
इसके अतिरिक्त
संबोधन के बाद भी इसका प्रयोग किया जाता है-
छात्रो! ध्यान से सुनो।
6. उदधरण चिह्न
i) इकहरा उद्धरण चिह्न (‘ ’)
इसका प्रयोग मुख्य रूप से किसी विशेष शब्द, वाक्यांश, या पुस्तक/लेख के शीर्षक को विशेष रूप से बताने /हाइलाइट करने के लिए किया जाता है।
उदाहरण: निराला को ‘छायावाद’ का स्तंभ कहा जाता है।
मेरी पुस्तक का नाम ‘ज्ञानसागर’ है।
ii) दोहरा उद्धरण चिह्न (“ ”)
इसका प्रयोग किसी व्यक्ति के कथन या किसी उद्धरण को ज्यों का त्यों प्रस्तुत करने के लिए किया जाता है।
उदाहरण: सुभाषचंद्र बोस ने कहा था, “तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आज़ादी दूँगा।”
अध्यापिका ने कहा, “कल छुट्टी रहेगी।”
7. योजक (-)
इसका प्रयोग
समान शब्दों, शब्द
युग्मों तथा द्वंद्व समास के दोनों पदों के बीच किया जाता है। जैसे-
माता-पिता को
नमस्कार करो।
अर्जुन-सा वीर
मिलना कठिन है।
वह अभी-अभी आया
है।
8. निर्देशक
चिह्न (-)
निर्देशक-चिहन
का प्रयोग किसी विषय की व्याख्या करने, संवाद
अथवा वार्तालाप के संदर्भ में किया जाता है। जैसे-
मोहन-कल मै
विद्यालय नहीं जाऊँगा।
राकेश- मै
टहलने जा रहा हूँ।
9. लाघव या संक्षेपक चिहन (०)
इसका प्रयोग शब्द का संक्षिप्त रूप बनाने के लिए किया जाता है। जैसे-
मेरा जन्म
उ०प्र० (उत्तर प्रदेश) में हुआ।
पं० (पंडित)
जवाहर लाल नेहरू देश के प्रयम प्रधानमंत्री थे।
10. हंसपद या
त्रुटिपूरक (^)
लिखते समय यदि
कोई शब्द छूट जाता है, तो वहीं
(^) चिह्न लगाकर
छूटे हुए शब्द को ऊपर लिख दिया जाता है। जैसे-
त्योहार
होली का ^ मार्च में आता है।
सदा
परिश्रमी ^ सफल होते हैं।
11. उपविराम (:)
शीर्षक या विषय को स्पष्ट करने के लिए अक्सर निबंध या लेख के शीर्षकों में इसका प्रयोग होता है ताकि विषय को विस्तार से समझाया जा सके।
उदाहरण: प्रदूषण : एक गंभीर समस्या।
मोबाइल : लाभ और हानियाँ।
12. विवरण चिन्ह (:-)
किसी कही बात को स्पष्ट करने या उसका विवरण प्रस्तुत करने के लिए वाक्य के अंत में इसका प्रयोग किया जाता है।जैसे-
निम्न शब्दों की व्याख्या कीजिये :- सर्वनाम,विशेषण।
कर्म के आधार पर क्रिया के दो भेद होते हैं:— सकर्मक क्रिया, अकर्मक क्रिया।
13.
कोष्ठक चिन्ह()
इनका मुख्य उद्देश्य वाक्य के किसी शब्द का अर्थ स्पष्ट करना या अतिरिक्त जानकारी देना होता है ।
राम (मुस्कुराते हुए)- "आप कैसे हैं?"
आपके सामर्थ्य (शक्ति) को सब जानते हैं।
अभ्यास-
नीचे दिए गए वाक्यों में सही विराम चिह्न लगाइए-
1) राम ने कहा मैं आज स्कूल नहीं जाऊँगा
2) क्या तुमने मेरा घर देखा
3) वाह क्या सुंदर दृश्य है
4) मोहन सीता और गीता बाजार गए
5) मुझे तीन चीजें चाहिए किताब पेन और कॉपी चाहिए
वाक्य शुद्ध करें-
1) अरे! तुम कहाँ जा रहे हो।
2) क्या बात है! तुम इतने खुश क्यों हो?
3) उसने कहा, मैं कल आऊंगा।
4) राहुल, ने मुझे बुलाया।
5) ओह यह क्या हो गया?
विराम चिह्न पहचानिए-
1) राम स्कूल गया।
2) क्या तुम ठीक हो?
3) अरे! यह क्या हुआ?
4) उसने कहा, "मैं आ रहा हूँ।"
5) दिल्ली, मुंबई, चेन्नई बड़े शहर हैं।
वाक्य बनाइए-
1) पूर्ण विराम (।)
2) प्रश्नवाचक चिह्न (?)
3) विस्मयादिबोधक चिह्न (!)
4) अल्पविराम (,)
5) उद्धरण चिह्न (" ")
सही उत्तर लिखिए:
1) प्रश्न पूछने के लिए कौन-सा चिह्न लगता है?
2) वाक्य समाप्त करने के लिए कौन-सा चिह्न उपयोग होता है?
3) आश्चर्य या भाव प्रकट करने के लिए कौन-सा चिह्न लगता है?
4) किसी की बात को ज्यों का त्यों लिखने के लिए कौन-सा चिह्न लगता है?
5) शब्द का संक्षिप्त रूप बनाने के लिए कौन-सा चिह्न लगता है?
उचित विराम चिह्नों का प्रयोग करते हुए वाक्यों को पुनः लिखिए -
1) शास्त्री जी ने नारा दिया जय जवान जय किसान
2) वह पढ़ा लिखा तो है पर उसे तमीज़ नहीं है
3) अरे तुम अभी तक यहीं हो
कार्यपत्र
प्रश्न 1: विराम चिह्न का प्रयोग कब तथा क्यों किया जाता है?
प्रश्न 2: निम्नलिखित गद्यांश
में उचित विराम चिह्न लगाइए-
एक दिन राम ने श्याम से पूछा तुम इतने
उदास क्यों हो श्याम ने उत्तर दिया मुझे परीक्षा की चिंता हो रही है राम ने हँसते
हुए कहा अरे मित्र चिंता मत करो मेहनत करने वालों की कभी हार नहीं होती
प्रश्न 3: निम्नलिखित
वाक्यों में प्रयुक्त विराम चिह्नों के नाम लिखिए-
- “सत्य की हमेशा जीत होती है।”
- क्या तुम विद्यालय जाओगे?
- हाय! मेरा खिलौना टूट गया।
- रीना, सीमा, गीता और कविता खेल रही हैं।
5. 5. उसने कहा, “मैं कल अवश्य आऊँगा।”
प्रश्न 4: वाक्यों को सही विराम
चिह्न लगाकर पुनः लिखिए-
- क्या तुमने अपना गृहकार्य पूरा कर लिया
- वाह कितना अद्भुत दृश्य है
- मेरे प्रिय मित्र ने कहा मैं कल दिल्ली जाऊँगा
- राम श्याम मोहन और गीता पिकनिक पर गए
- अरे तुमने मुझे पहले क्यों नहीं बताया
प्रश्न 5: सही विकल्प चुनिए-
1.
उद्धरण चिह्न (“ ”) का प्रयोग
कब
किया
जाता
है?
(क) प्रश्न पूछने के लिए
(ख) किसी के कथन को दर्शाने के लिए
(ग) आश्चर्य प्रकट करने के लिए
(घ) वाक्य समाप्त करने के लिए
2.
निम्नलिखित में
कौन-सा वाक्य सही विराम चिह्न सहित लिखा गया है?
(क) वाह, कितना सुंदर फूल है।
(ख) वाह! कितना सुंदर फूल है!
(ग) वाह? कितना
सुंदर फूल है।
(घ) वाह। कितना सुंदर फूल है?
प्रश्न 6: निम्नलिखित
विराम चिह्नों का प्रयोग करते हुए वाक्य बनाइए-
- पूर्ण विराम ( । )
- प्रश्नवाचक चिह्न ( ? )
- विस्मयादिबोधक चिह्न ( ! )
- अल्प विराम ( , )
- उद्धरण चिह्न ( “ ” )
श्याम ने उत्तर दिया, “मुझे परीक्षा की चिंता हो रही है।”
राम ने हँसते हुए कहा, “अरे मित्र, चिंता मत करो। मेहनत करने वालों की कभी हार नहीं होती।”
3. 1.“सत्य की हमेशा जीत होती है।” — उद्धरण चिह्न ( “ ” )
2.क्या तुम विद्यालय जाओगे? — प्रश्नवाचक चिह्न ( ? )
3.हाय! मेरा खिलौना टूट गया। — विस्मयादिबोधक चिह्न ( ! )
4.रीना, सीमा, गीता और कविता खेल रही हैं। — अल्प विराम ( , )
5.उसने कहा, “मैं कल अवश्य आऊँगा।” — अल्प विराम ( , ) तथा उद्धरण चिह्न ( “ ” )
4. 1.क्या तुमने अपना गृहकार्य पूरा कर लिया?
2.वाह! कितना अद्भुत दृश्य है।
3. मेरे प्रिय मित्र ने कहा, “मैं कल दिल्ली जाऊँगा।”
4.राम, श्याम, मोहन और गीता पिकनिक पर गए।
5.अरे! तुमने मुझे पहले क्यों नहीं बताया?
5. 1. (ख) किसी के कथन को दर्शाने के लिए
2. (ख) वाह! कितना सुंदर फूल है!
6.1.पूर्ण विराम (।) – मैं प्रतिदिन विद्यालय जाता हूँ।
2.प्रश्नवाचक चिह्न (?) – तुम आज कहाँ जा रहे हो?
3.विस्मयादिबोधक चिह्न (!) – वाह! तुमने बहुत अच्छा कार्य किया।
4.अल्प विराम (,) – आम, केला, संतरा और अंगूर मेरे प्रिय फल हैं।
5.उद्धरण चिह्न (“ ”) – शिक्षक ने कहा, “समय का सदुपयोग करो।”
Comments
Post a Comment